नई दिल्ली, 9 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के 10 सांसदाें का डेलीगेशन शुक्रवार देर रात राष्ट्रपति से मिला और उन्हें ज्ञापन साैंपा.
द्राैपदी मुर्मू ने डेलीगेशन से ‘वाेट चाेरी’ के सबूत मांगे और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहाराष्ट्रपति वाेट चाेरी की बाताें काे गंभीरता से लिया है. हमारे आराेपाें काे उन्हाेंने खारिज नहीं किया. यह एक अच्छी बात है. हम उन्हें सबूत जरूर देंगे. राहुल ने कहा सारा देश जानता है ‘वाेट चाेरी’ हाे रही है. अब पूरा प्रतिनिधिमंडल साेमवार काे चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलेगा और उन्हें भी इंडिया गठबंधन की तरफ से ज्ञापन साैंपा जाएगा. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हमने वाेट चाेरी के बारे में राष्ट्रपति जी काे बताया है. जहां जहां वाेट चाेरी हुई है. राष्ट्रपति ने उसके सबूत मांगे हैं, वाे हम जुटा रहे हैं. विपक्षी सांसदाें ने आज पार्लियामेंट के सेंट्रल हाॅल में करीब 30 मिनट मीटिंग की. ममता बनर्जी पहली बार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विराेध प्रदर्शन में शामिल हुईं. विपक्षी सांसदाें ने पिछले 4 दिनाें में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरा मार्च निकाला है. इससे पहले 6 अक्टूबर काे सेव डेमाेक्रेसी मार्च निकाला था. फिर 7 मार्च काे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए गए थे. रास्ते में राेक दिया गया. 8 अक्टूबर काे कनाॅट प्लेस से राजघाट तक मार्च निकाला था.
ममता ने कहा- हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. उन्हाेंने कहा कि वह इसकी जांच करेंगी और पूरी जानकारी देखेंगी. उन्हाेंने सबूत मांगे हैं, जिन्हें भेजने की बात हमने कही है. देश इस मुद्दे काे लेकर बहुत चिंतित है. आप संविधान की संरक्षक हैं, इसलिए लाेकतंत्र की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने चाहिए. उन्हाेंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह मामले की जांच करेंगी. राहुल गांधी ने कहाराष्ट्रपति से मुलाकात अविश्वनीय रही.