एस हॉस्पिटल द्वारा 100 रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गयीं पूरी

    10-Oct-2026
Total Views |
 
vdsf
एरंडवणा, 9 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

एरंडवणे स्थित एस हॉस्पिटल ने कम समय में ही मरीजों की आवश्यकताओं के अनुरूप 100 रोबोटिक यूरोलॉजी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं. यहां की गई 100 रोबोटिक सर्जरी में कई दुर्लभ और जटिल यूरोलॉजिकल प्रक्रियाएं भी शामिल हैं, जिनमें अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जिकल सिस्टिम की सहायता से प्रोस्टेट, किडनी और मूत्राशय से संबंधित जटिल बीमारियों की सर्जरी की जा रही है. एस हॉस्पिटल के रोबोटिक यूरो सर्जन डॉ. गुरुराज पडसलगी ने कहा, रोबोटिक सर्जरी केवल अत्याधुनिक मशीन के बारे में नहीं है; इस तकनीक का सटीक और प्रभावी उपयोग करने वाली प्रशिक्षित सर्जिकल टीम की विशेषज्ञता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.एस हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. सुरेश पाटणकर ने कहा, सही मरीज का चयन और अनुभवी यूरोसर्जनों के समन्वय के माध्यम से इस तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए मरीजों को आधुनिक उपचार उपलब्ध कराना हमारा निरंतर प्रयास रहा है. एस हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. सागर पाटणकर ने कहा, पुणे के मरीजों को आधुनिक यूरोलॉजी उपचार के लिए अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना एस हॉस्पिटल का निरंतर प्रयास रहा है. जर्नल में प्रकाशित हुई सर्जरी इनमें बच्चों से लेकर 92 वर्ष की आयु के वरिष्ठ मरीजों तक विभिन्न आयु वर्ग के मरीजों की सर्जरी की गई है. इनमें से एक मरीज की किडनी पर की गई सर्जरी विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही. अस्पताल के अनुसार, वैज्ञानिक जर्नल में प्रकाशित होने वाली यह अपनी तरह की दुनिया की पहली रोबोटिक सर्जरी है.