सेंसेक्स में 879 अंकों की जोरदार उछाल : 72,472 अंकों पर हआ बंद

    10-Oct-2026
Total Views |

ShareBazar 
मुंबई, 9 अक्टूबर (वार्ता)
आईटी कंपनियाें में लिवाली और कच्चे तेल में नरमी से घरेलू शेयर बाजाराें में अच्छी तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 879.09 अंक (1.23 प्रतिशत) की बढ़त में बंद हुआ.
 
नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी50 सूचकांक 288.65 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,520.45 अंक पर पहुंच गया. पिछले काराेबारी दिवस पर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी. दूसरी तिमाही में टीसीएस के अच्छे वित्तीय परिणामाें के बाद आईटी कंपनियाें में तेजी रही है. साथ ही, कच्चे तेल की कीमताें में नरमी से भी घरेलू बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई.
वृहत बाजाराें में भी तेजी रही. निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.55 प्रतिशत और स्माॅलकैप-100 सूचकांक 0.54 प्रतिशत की बढ़त में रहा.
 
बाजार की बढ़त में सबसे अधिक याेगदान आईटी कंपनियाें का रहा. निफ्टी आईटी सूचकांक 3.02 प्रतिशत चढ़ गया. एफएमसीजी समूह के सूचकांक में 2.20 प्रतिशत, ऑटाे में 1.42, बैंकिंग में 1.36, वित्त में 1.33, मीडिया में 1.23, धातु में 1.10 स्वास्थ्य में 1.09 और टिकाऊ उपभाेक्ता उत्पाद समूह में एक प्रतिशत की तेजी रही. तेल एवं गैस समूह लाल निशान में बंद हाेने वाला अकेला सेक्टर रहा.
 
सेंसेक्स की कंपनियाें में रिलायंस इंडस्ट्रीज की आधा फीसदी की गिरावट काे छाेड़कर अन्य सभी कंपनियां हरे निशान में रहीं. आईटीसी का शेयर पाैने पांच प्रतिशत और टीसीएस का सवा चार प्रतिशत चढ़ गया. अच्छे तिमाही परिणाम और अंतरिम लाभांश की घाेषणा के बाद टीसीएस में तेजी देखी गई है. अडानी पाेर्ट्स और इंफाेसिस के शेयर तीन से साढ़े तीन प्रतिशत तक चढ़े.