बिबवेवाड़ी, 9 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) बिबवेवाड़ी श्री संघ के तत्वावधान में एवं दिवाकर ज्योति प. पू. श्री जय श्री जी म. सा. के सानिध्य में बुधवार (7 अक्टूबर) को गुरु दिवाकर आनंद दरबार में भव्य प्रश्न मंच का आयोजन किया गया. धार्मिक ज्ञान, जागरूकता एवं प्रतियोगी भावना से ओतप्रोत इस प्रश्न मंच में 125 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. लगभग चार घंटे तक साध्वी श्री जय श्री जी म. सा. ने अपनी कुशल संचालन शैली एवं रोचक प्रश्नों के माध्यम से प्रश्न मंच को जीवंत बनाए रखा. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न चरणों में पूछे गए धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नों में सहभागिता की. साध्वीश्री के मार्गदर्शन एवं सुंदर संचालन से प्रश्न मंच अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा तथा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम के प्रायोजक पुष्पा राजेंद्र कीमती, सुधा एवं विनोद कीमती तथा प्रिया एवं विक्रम कीमती (हैदराबाद) रहे. प्रायोजक परिवारों द्वारा प्रश्न मंच में भाग लेने वाले सभी 125 प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर लाभ लिया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजय संकलेचा, तृप्ति चौरड़िया एवं अनीता श्रीश्रीमाल रहे. द्वितीय स्थान पर शिला संचेती, ज्योति धोखा एवं स्मिता जी गांधी रहे. वहीं तृतीय स्थान पर सुशील मुथा, अमोलक कटारिया एवं मनाली कटारिया तथा रचिता संचेती, सपना चौरड़िया एवं प्रीति छाजेड़ की टीम रही. इस अवसर पर श्री संघ के अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, उपाध्यक्ष माणिकचंद दुगड़, महामंत्री गणेश ओसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील बलई, ट्रस्टी अविनाश कोठारी चंद्रकांत लुंकड़ सहित महिला मंडल से मंगला खिवेसरा, मीना काग एवं सोनाली भंडारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के पश्चात श्री संघ की ओर से गौतम प्रसाद जी का आयोजन किया गया. पूरे कार्यक्रम में धार्मिक ज्ञान के साथ सामूहिक सहभागिता, उत्साह एवं आनंद का सुंदर वातावरण देखने को मिला.