मुंबई/पिंपरी,9 अ्नटूबर (आ.प्र.)
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनयकुमार चाैबे काे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. मुंबई के लाेक भवन के ऐतिहासिक दरबार हाॅल में आयाेजित एक पदक समाराेह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें यह पदक प्रदान किया.
इस सम्मान से पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस बल की प्रतिष्ठा में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. केंद्र सरकार ने 15 अगस्त, 2023 काे विनयकुमार चाैबे के लिए इस पदक की घाेषणा की थी. प्रशासनिक सेवा में उनके याेगदान और समर्पण काे मान्यता देते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान घाेषित किया गया था. तदनुसार, उन्हें एक विशेष समाराेह में यह पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया.