वालचंद संचेती को फिर कैम्प एजुकेशन सोसाइटी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया
वर्ष 2026-2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन
10-Oct-2026
Total Views |
कैम्प, 9 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) कैम्प एजुकेशन सोसाइटी (पुणे-1) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वालचंद संचेती को दोबारा चुना गया है. वर्ष 2026-2027 के लिए गठित कार्यकारिणी समिति के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उदय पुंडे, मानद सचिव पद पर बाबूराव जवलेकर, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष अग्रवाल और कार्यकारी सचिव पद पर चेतन महाजन को सर्वसम्मति से चुना गया है. गौरतलब है कि वालचंद संचेती संस्था के पूर्व छात्र हैं और पिछले 53 वर्षों से पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. वे शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए बदलाव करके छात्रों को आधुनिक और अपडेटेड शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं. इसके साथ ही, उदय पुंडे, बाबूराव जवलेकर और सुभाष अग्रवाल पिछले कई वर्षों से कार्यकारी मंडल में कार्यरत हैं. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकारी मंडल की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया. कैम्प एजुकेशन सोसाइटी पिछले 142 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है. इसे पुणे के पूर्वी क्षेत्र में गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाली एकमात्र संस्था के रूप में ख्याति प्राप्त है. संस्था के 41 विभागों के माध्यम से पूर्व-प्राथमिक (प्री-प्राइमरी) से लेकर स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) स्तर तक, मराठी और अंग्रेजी माध्यम में 15,000 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.