इन चीजों के सेवन से मोटापा कम करें

    10-Oct-2026
Total Views |

Moong 
मूंग की दाल -
अंकुरित मूंग की दाल में विटामिन ए, बी, सी और ई के साथ-साथ कई प्रकार के खनिज, कैल्शियम, आयरन और पाेटाशियम पाए जाते है.
 
आपकाे छरहरा बनाने वाले किसी भी कार्यक्रम में इसे आहार के रूप में शामिल करने की सिफारिश आहर विशेषज्ञ जरूर करते हैंं. चूंकि इसमें वसा के तत्व बेहद कम मात्रा में पाए जाते हैं, जाेकि आपके र्नत काेलेस्ट्राल के स्तर काे कम बनाए रखने में मददगार साबित हाेते हैं. उच्च मात्रा में रेशे के तत्वाें से काबाेहाइड्रेट पैदा हाेता है जिससे हमारी पाचन क्रिया सुधरती है. यही नहीं, रेशे र्नत शर्करा काे स्थिर करने में प्रभावकारी साबित हाेते हैं और आहार का सेवन करने के बाद शर्करा की मात्रा तेजी से बढ़ने से राेकते हैं.
 
छाछ -
यह स्वाद में खट्टी हाेती है. म्नखन निकालने के बाद दही के बचे अवशेष काे छाछ कहते हैं. यह प्राेबाॅयाेटिक आहार हाेता है जिसमें मात्र 2.2 ग्राम वसा और 99 कैलाेरी हाेती है जबकि दूध में 8.9 ग्राम वसा और 157 कैलाेरी हाेती है. इससे शरीर काे हर प्रकार के जरूरी पाेषक तत्व मिल जाते हैं जिससे शरीर की वसा और कैलाेरी में इजाफा नहीं हाेता है. जाहिर है कि यह वजन काे कम करने में सहायक हाेती है.
 
इलायची - यह एक ऊष्मागतिक जड़ी-बूटी है जाेकि आपका कायांतरण करके आपकी वसा काे जलाने में मददगार साबित हाेती है. इलायची आपकी पाचन क्रिया काे बेहतर करती है जिससे आप जाे कुछ भी आहार में गहण करते हैं वह आपके शरीर काे सेहमतमंद बनाता है.