प. रेलवे ने बेटिकट यात्रियों से 116 करोड़ का जुर्माना वसूला
16 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े, उपनगरीय लोकल में दंडात्मक राशि में 170% की वृद्धि
10-Oct-2026
Total Views |
मुंबई, 9 अक्टूबर (वि.प्र.) पश्चिम रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल से सितंबर 2026) के दौरान गहन टिकट जांच अभियानों के माध्यम से बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अवधि में रेलवे ने जुर्माने के रूप में 116.52 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक के अनुसार, मेल/ एक्सप्रेस, पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनों में चलाए गए अभियानों के तहत बिना बुक किए सामान सहित कुल 15.49 लाख बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया. अकेले सितंबर 2026 में 2 लाख से अधिक मामलों से 16.09 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं, मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 5.43 लाख मामलों से 30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूल की गई.