अग्रवाल सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन 16 और 17 जनवरी को
परिचय पुस्तिका का होगा विमोचन, देशभर में भेजी जाएंगी प्रतियां
11-Oct-2026
Total Views |
मुंबई, 10 अक्टूबर (वि.प्र.) मुंबई अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन (रजि.) की ओर से समाज के युवाओं के लिए एक भव्य दो दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डालचंद गुप्ता ने जानकारी दी है कि यह दो दिवसीय महा-सम्मेलन आगामी 16 और 17 जनवरी 2027 को लोनावला स्थित प्रसिद्ध महाराजा अग्रसेन पैलेस में संपन्न होगा. संस्था पिछले 37 वर्षों से मुंबई में लगातार सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलनों का सफल आयोजन कर रही है. इस दो दिवसीय आयोजन के अवसर पर एक विशेष परिचय पुस्तिका भी प्रकाशित की जाएगी, जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त और सुसंस्कृत प्रत्याशियों के 500 से 700 बायोडाटा संकलित होंगे. यह पुस्तिका देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाएगी, जिससे दूर-दराज बैठे परिवारों को भी रिश्ते तय करने में सुगमता हो. संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में पूरे महाराष्ट्र और देश भर से शिक्षित एवं उच्चशिक्षित प्रत्याशी तथा उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे विवाह योग्य युवक-युवती और उनके परिवार आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे को जान-समझ सक्ें. संस्था के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, सुरेशचंद्र अग्रवाल, महामंत्री संतोष तुलस्ययान, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, महिला अध्यक्षा शोभा अग्रवाल और संयोजिका ज्योति गोयल ने समस्त अग्रवाल बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महा-सम्मेलन में हिस्सा लें और अपने बच्चों के सुयोग्य रिश्ते तय करने के इस सार्थक प्रयास का लाभ उठाए्ं. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9699045444 या 9920646446 पर संपर्क किया जा सकता है.
अग्रवाल बंधु अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में हिस्सा लें संस्था के महामंत्री संतोष तुलस्ययान और कोषाध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि परिचय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रत्याशी एवं अभिभावकों के लिए रहने और खानपान की सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई ह्ैं. इसके लिए मात्र 3100/- की न्यूनतम सहयोग राशि रखी गई है.