सारसबाग, 10 अक्टूबर (आ.प्र.) श्री महाकाली, श्री महालक्ष्मी और श्री महासरस्वती आदिशक्ति के इन त्रिदेवी स्वरूपों के पवित्र धाम श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) में सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सोमवार, 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे भव्य सामूहिक श्रीसूक्त पाठ समारोह का आयोजन किया गया है. इस विशेष समारोह में पुणे की महापौर मंजुषा नागपुरे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. श्री महालक्ष्मी मंदिर में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के दौरान सार्वजनिक नवरात्र उत्सव मनाया जाएगा. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. श्री महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और देवी-भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर बउपस्थित होकर देवी आशीर्वाद प्राप्त करें. गौरतलब है श्रीसूक्त ऋग्वेद का महालक्ष्मी देवी कस्तुति में समर्पित एक पवित्र वैदिक स्तोत्र है. सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, शांति और कदेवी महालक्ष्मी की में श्रीसूक्त पाठ का वशेष महत्त्व है. सामूहिक पाठ के माध्यम से भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक कल्याण की ावना का संदेश देना इस आयोजन का ुख्य उद्देश्य है. इस हक श्रीसूक्त पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं को वैदिक परंपरा और आध्यात्मिक साधना से जुड़ने का अवसर मिलेगा. नवरात्रोत्सव के दौरान देवी माँ की आराधना के लिए मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहेगा. श्रीसूक्त पाठ में शामिल होकर श्रद्धालु सामूहिक रूप से आदिशक्ति की वंदना करेंगे. इस आयोजन में देवी महालक्ष्मी की स्तुति और वैदिक मंत्रों के उच्चारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल रहेगा. आयोजकों को उम्मीद है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में देवी-भक्त शामिल होंगे. सामूहिक पाठ भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के संरक्षण का भी एक माध्यम है. श्री महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है. मंदिर में आयोजित यह समारोह नवरात्रोत्सव के प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल रहेगा.