बेंगलुरु, 11 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष आज दिल्ली में फिर प्रदर्शन करेगा.बेंगलुरु में पत्रकाराें के साथ बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विस्तृत जानकारी दी.कहा - ज्ञानेशकुमार भाजपा के दबाव में उसे जिताने का काम कर रहे, वाेट चाेरी कर सरकारें बनायी जा रही; साजिश के खिलाफ हम लड़ेंगे : पाेल खुलने से माेदी- अमित शाह हताश एवं परेशान हैं.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में कहा कि सीईसी एक संवैधानिक संस्था है. वे स्वतंत्र हैं. वे स्वतंत्र फैसले ले सकते हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र फैसले नहीं लेने दिया जा रहा है. उन्हाेंने कहा कि सीईसी के 2 सदस्याें ने खुलकर आयाेग की पाेल खाेल दी है कि आयाेग कैसे काम कर रहा है. खड़गे ने कहा कि सीईसी के 2 सदस्याें ने बताया है कि कैसे गड़बड़ियां हाे रही हैं और सदस्याें काे कैसा महसूस हुआ, लेकिन इस पर भी काेई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्हाेंने आगे कहा कि ताे यह सब इसलिए हाे रहा है क्याेंकि वह चाहते हैं कि वाेट चाेरी जारी रहे. उन्हाेंने जाे भी मवाेट चाेरीफ की है, उसी के दम पर उन्हाेंने केंद्र और राज्याें में सरकार बनाई है.