मावल में घटस्थापना के साथ नवरात्रोत्सव की शुरुआत

कार्ला स्थित श्री एकवीरा देवी के दर्शन हेतु पहले ही दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

    12-Oct-2026
Total Views |
 
AaiEkviraDevi
लाेनावला, 11 अ्नटूबर (आ.प्र.)
राज्य के जागृत और लाखाें श्रद्धालुओं के आस्था केंद्र कार्ला- वेहेरगांव स्थित कुलस्वामिनी आई एकविरा देवी, खंडाला की वाघजाई देवी और शेलारवाड़ी की अमरजाई देवी के मंदिराें के साथ-साथ मावल के सभी गांवाें के प्रमुख देवी-देवताओं, ग्रामदेवताओं और कुलदेवताओं के मंदिराें में ‘संबल’ और ढाेल-ताशाें की गूंज तथा देवी-देवताओं के जयकाराें के बीच मावल में रविवार काे धार्मिक और पारंपरिक तरीके से शारदीय नवरात्राेत्सव की बड़े भक्तिमय माहाैल में शुरुआत हुई है.
 
घटस्थापना और पहली माला रविवार काे आने के कारण नवरात्र के पहले ही दिन श्रद्धालुओं ने एकवीरा और वाघजाई देवी के दर्शन के लिए भारी भीड़ थी. दर्शन के लिए एकवीरा गढ़ पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी थीं. नवरात्र के पहले ही दिन प्रशासन के ढुलमुल प्रबंधन के कारण दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं काे भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा. राज्य के जागृत देवस्थान वेहेरगांव-कार्ला स्थित एकवीरा गढ़ के श्री एकवीरा देवी मंदिर में देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक हुलावले और जिला परिषद सदस्य दीपाली दीपक हुलावले के हाथाें घटस्थापना की गई.
 
इस अवसर पर देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी उपस्थित थे. खंडाला घाट माथा स्थित श्री वाघजाई देवी मंदिर में उद्यमी रणजित रामदास काकड़े और वंदना रणजित काकड़े के हाथाें घटस्थापना की गई.
 
इससे पहले खंडाला गांव से देवी की प्रतिमा काे पालकी में बिठाकर ढाेलताशाें की गूंज के साथ भव्य शाेभायात्रा निकाली गई. इस अवसर पर वाघजाई देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न क्षेत्राें में याेगदान के लिए पुरस्कार विजेताओं काे सम्मानित किया गया. इसमें पुलिस विभाग में याेगदान के लिए सुवर्णा अडसूल (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मुंबई), बंधु येवले (कुश्ती और पत्रकारिता), संजय हुलावले (आदर्श शिक्षक और पत्रकारिता), प्रांजल विनाेद बच्चे (राष्ट्रीय धावक), मृत्युंजय चिकणे और मनीष लांघे काे शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता के लिए उपस्थित गणमान्य व्यक्तियाें के हाथाें सम्मानित किया गया.