पिंपरी, 11 अ्नटूबर (आ.प्र.)
नागरिकाें के स्वास्थ्य के लिए मनपा की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्राें में स्थापित की गई ओपन जिम काे कहींकहीं नागरिकाें का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं कुछ स्थानाें पर उपकरण धूल खा रहे हैं. शहर के सभी 32 प्रभागाें में नागरिकाें की मांग के अनुसार व्यायामशालाएं बनाई गई हैं, लेकिन इनके उपयाेग काे लेकर कुछ इलाकाें में कम रिस्पांस देखा जा रहा है. इसके अलावा कुछ उपकरण खराब या खराब हालत में हाे गए हैं. शहर में पिछले 5 वर्षाें में मनपा ने सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयाें के अंतर्गत कुल 187 खुली व्यायामशालाओं के उपकरण स्थापित किए हैं.
आवश्यकतानुसार कुछ स्थानाें पर 10, ताे कुछ स्थानाें पर 13 प्रकार के व्यायाम उपकरण लगाए गए हैं. कुछ स्थानाें पर नागरिकाें के बढ़ते रिस्पांस काे देखते हुए उपकरणाें की संख्या बढ़ाई गई है. हालांकि, कुछ स्थानाें पर उपयाेग न हाेने के कारण उपकरणाें काे हटाने की नाैबत आ गई है. कुछ क्षेत्राें में अधिक संख्या में उपकरण लगाए गए हैं. सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयाें की सीमा में कुल 187 ओपन जिम बनाए गए हैं.
शहर के 41 स्थानाें के जिम की जानकारी नहीं शहर में 41 स्थानाें पर विभिन्न फंडाें से या जिला खेल विभाग की मंजूरी से ये जिम बनाए गए हैं. हालांकि, इन्हें किस एजेंसी या प्रणाली द्वारा स्थापित किया गया है, इनकी देखभाल-मरम्मत और उपकरणाें की तकनीकी जानकारी क्या है, इसका पर्याप्त रिकाॅर्ड उपलब्ध न हाेने की बात सामने आई है. इसलिए खेल विभाग द्वारा इन 41 जिमाें की तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि, इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है.