शहर में पावर बैकअप व स्मार्ट पार्किंग जरूरी

स्मार्ट सिटी को लेकर श्याम ग्लोबल टेक्नोवेंचर्स के डायरेक्टर नरेंद्र गोयल ने कहा

    12-Oct-2026
Total Views |
 
SmartCity
शिवाजीनगर, 11 अक्टूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और औद्याेगिक विकास के दाैर में स्मार्ट सिटी के निर्माण के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था बेहद जरूरी है. केवल सड़काें और इमारताें का विकास पर्याप्त नहीं, बल्कि तकनीक आधारित सुविधाएं भी शहराें काे व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. यह विचार श्याम ग्लाेबल टेक्नाेवेंचर्स प्रा. लि. एवं इंटेलिपार्किंग सिस्टम्स के डायरेक्टर नरेंद्र गाेयल ने व्यक्त किए.
 
गाैरतलब है कि अग्रवाल समाज पुणे की ओर से 16 से 18 अक्टूबर तक ‘प्रवाह बिजनेस एक्सपाे’ आयाेजित किया गया है. इस एक्सपाे में महिंद्रा पावराेल जनरेटर का प्रदर्शन ओपन स्पेस में किया जाएगा, जबकि इंटेलिपार्किंग सिस्टम्स का स्टाॅल नंबर 212 हाेगा. इस आयाेजन में उद्याेगपतियाें, बिल्डर्स, डेवलपर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के प्रतिनिधियाें काे आधुनिक तकनीकाें की जानकारी तथा व्यावसायिक सहयाेग के अवसर मिलेंगे.
 
कंपनी से जुड़ी यामिनी गाेयल ने कहा श्याम ग्लाेबल टेक्नाेवेंचर्स जनरेटर निर्माण और पावर साॅल्यूशंस के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही है. पुणे, मुंबई, नाशिक, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, अहिल्यानगर और छत्रपति संभाजीनगर सहित महाराष्ट्र के प्रमुख शहराें में कंपनी अपनी व्यावसायिक उपस्थिति मजबूत कर रही है. कंपनी घरेलू बाजार के साथ निर्यात के अवसराें पर भी विशेष ध्यान दे रही है और जनरेटर निर्माण क्षेत्र में देश के प्रमुख 10 निर्माताओं में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.