'पुणे रन फॉर यूनिटी' का आयोजन 1 नवंबर को

40 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद: केंद्रीय राज्यमंत्री मोहोल ने दी जानकारी

    12-Oct-2026
Total Views |

RunPune 
पुणे, 11 अक्टूबर (आ.प्र.)
लाैहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 काे पुणे में ‘पुणे रन फाॅर यूनिटी 2026’ यानी राष्ट्रीय एकता दाैड़ का आयाेजन किया जाएगा. इस वर्ष इसमें 40 हजार से अधिक पुणेकराें के शामिल हाेने की उम्मीद है. यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्यमंत्री और इस आयाेजन के मुख्य संयाेजक मुरलीधर माेहाेल ने दी.
 
माेहाेल ने बताया कि राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के साथ नागरिकाें में शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से युवाओं काे नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्राेत्साहित करना इस आयाेजन का प्रमुख उद्देश्य है. इस अवसर पर चितले बंधु के प्रबंध निदेशक इंद्रनील चितले, लाेकमान्य के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील जाधव, अमूल के क्षेत्रीय प्रमुख अतुल सुरू, ग्लाेबल के क्षेत्रीय प्रबंधक अजहर, अरविंद बिजवे, याेगेश यावलकर और विशाल सातव उपस्थित थे.
 
पिछले वर्ष आयाेजित दाैड़ काे पुणेकराें का शानदार प्रतिसाद मिला था. इसमें 25 हजार से अधिक नागरिकाें ने भाग लिया था. इनमें 10 हजार से अधिक प्रतियाेगी धावकाें ने 10 किलाेमीटर दाैड़ और हाफ मैराथन में हिस्सा लिया था. केन्या और इथियाेपिया जैसे देशाें के अंतरराष्ट्रीय धावकाें के साथ भारत के नामी धावकाें की भागीदारी ने प्रतियाेगिता काे विशेष महत्व दिया था.
 
माेहाेल ने बताया कि इस वर्ष के आयाेजन के लिए अब तक 20 हजार से अधिक पंजीकरण हाे चुके हैं. उन्हें उम्मीद है कि प्रतिभागियाें की संख्या 40 हजार के पार पहुंचेगी. इसमें पेशेवर धावकाें, विद्यार्थियाें, युवक-युवतियाें, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकाें, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियाें, काॅरपाेरेट क्षेत्र के कर्मचारियाें और परिवाराें की बड़ी भागीदारी अपेक्षित है.
 
इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दाैड़ की प्रमुख थीम ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत-2026’ हाेगी. इसके माध्यम से युवाओं में बढ़ती नशे की लत के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ खेल, व्यायाम, शारीरिक तंदुरुस्ती और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व काे रेखांकित किया जाएगा. प्रतियाेगिता में भाग लेने के इच्छुक नागरिकुुु.ीर्ीपर्लीववळशी.लर्श्रील/ िर्ीपर्शीपर्ळीूीींप वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं.