अभिषेक ने सबसे तेज 2000 रन पूरे किए

टी-20 में सूर्यकुमार यादव और एरॉन फिंच को पीछे छोड़ा: तीसरा मैच भारत ने जीता

    13-Oct-2026
Total Views |

Sports 
इंदाैर, 12 अ्नटूबर (वि.प्र.)
भारत ने वेस्टइंडीज काे तीसरे टी-20 में हराकर 5 मैचाें की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस मैच में कुछ ऐसे व्यक्तिगत रिकाॅर्ड्स बने, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है. दरअसल, तीसरे टी-20 में दाे भारतीय खिलाड़ियाें का प्रदर्शन शानदार रहा. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी देखने काे मिली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने अपना कमाल दिखाया. इन दाेनाें ने खास उपलब्धियां भी हासिल कीं.
 
तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 30 गेंद में 6 चाैके और 5 छक्काें की मदद से 69 रन बनाए.इसी के साथ उन्हाेंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन भी पूरे कर लिए.
 
वह गेंद के हिसाब से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्हाेंने सूर्यकुमार यादव और एराॅन फिंच काे पीछे छाेड़ा.
 
अभिषेक ने 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रनाें के लिए 1024 गेंदें खेलीं. वहीं, सूर्या ने 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन 1164 गेंदाें में पूरे किए थे.फिंच ने इसके लिए 1283 गेंदें खेलीं थीं.अभिषेक 2000 रन पूरे करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बने. उनसे पहले ऐसा राेहित शर्मा, विराट काेहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल कर चुके हैं.
 
वहीं, अर्शदीप ने भी खास रिकाॅर्ड बनाया. उन्हाेंने इस मैच में चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके. उनकी बदाैलत भारत ने 224 रन के लक्ष्य काे डिफेंड किया. वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी. इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए 84 विकेट लिए हैं.
 
अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का रिकाॅर्ड ताेड़ा. साउदी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए 82 विकेट लिए थे. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं.
 
बुमराह ने 72 विकेट लिए हैं. वहीं, चाैथे स्थान पर बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान हैं, जिन्हाेंने 69 विकेट लिए हैं.
तीसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्काेरबाेर्ड पर लगाए. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदाें का सामना करते हुए 69 रनाें की दमदार पारी खेली.
 
230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 6 चाैके और पांच छक्के लगाए. वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंदाें में 37 रनाें का याेगदान दिया. तिलक वर्मा ने 16 गेंदाें में 28 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 14 रन बनाए. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट खाेकर 209 रन ही बना सकी. टीम की ओर से शिमराेन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनाें का याेगदान दिया. शमर स्प्रिंगर 11 गेंदाें में 35 रन बनाकर नाबाद रहे.