अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ ने उत्साह के साथ मनाई अग्रसेन महाराज जयंती

शोभायात्रा निकाली, मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार : गरबा गीतों पर अग्रवाल बंधुओं ने दांडिया का लुत्फ उठाया

    13-Oct-2026
Total Views |
 
dsf
चिंचवड़, 12 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 महाराजा अग्रसेन जयंती के निमित्त महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण की ओर से अग्रभूषण पुरस्कार, शोभायात्रा, विद्यार्थी सत्कार जैसे विभिन्न उपक्रम आयोजित कर अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई गई. अग्रसेन महाराजा की प्रतिमा की रथ से जुलूस (शोभायात्रा) भेल चौक से काले मैदान निगडी मार्ग से निकाली गई. यह शोभायात्रा भेल चौक के पास स्थित प्रेमचंद मित्तल के घर के सामने विश्राम करने के बाद महाराजा अग्रसेन की आरती संपन्न हुई. स्व. काले मैदान पर स्थित तुलजाई मंदिर के पास इस शोभायात्रा का समापन हुआ. इस अवसर पर विधायक अमित गोरखे, उपमहापौर शर्मिला बाबर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के दर्शन किए. शाम को दोपहिया रैली निकालकर सारा अग्रवाल समाज अग्रसेन भवन पहुंचा. अग्रसेन भवन में विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया. प्रमुख अतिथि डॉ. बालकिशन अग्रवाल, डॉ. रमेश बंसल, अग्रसेन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद मित्तल, विनोद बंसल, मोहन गर्ग, वेदप्रकाश अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सचिव सुनील जयकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, कार्याध्यक्ष विकास गर्ग, अनिता जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा अपने बच्चों को सुसंस्कृत बनाएं. पैसे तो सभी लोग कमाते हैं. संपत्ति की तुलना में उत्तम संतान गढ़ने पर अधिक ध्यान दें. समाज के बुजुर्ग व्यक्तियों को सलाहकार की भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन रत्ना दहिवलेकर ने किया. प्रस्तावना सुनील ज. अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन विनोद बंसल ने किया.  
 
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण की ओर से वाल्हेकरवाड़ी में शुक्रवार 9 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव का शानदार शुभारंभ किया गया. हरियाणवी गायिका रॉनी रामन ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. संदीप पंचवटकर और साथियों द्वारा प्रस्तुत गरबा गीतों पर अग्रवाल बंधुओं ने दांडिया का जमकर आनंद लिया. प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर शैलेजा मोरे, नगरसेवक अमित गावड़े और मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव गुप्ता उपस्थित रहे. डॉ. यिव गुप्ता ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र के युवाओं में हार्टअटैक के मामले बढ़ रहे हैं. महिलाओं को रसोईघर में पौष्टिक भोजन बनाना चाहिए और मीठी चीजें खाने से बचना चाहिए. अमीरों की सूची में गुप्ता और अग्रवाल समाज का नाम आगे है, लेकिन सर्वे में सामने आया है कि बीपी और शुगर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक भी इसी समाज में है. इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह उन्होंने दी. ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सचिव सुनील जयकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, कार्याध्यक्ष विकास गर्ग के साथ ही प्रेमचंद मित्तल, विनोद बंसल, मोहन गर्ग, वेद प्रकाश अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और निरंजन अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.