भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की निर्मम हत्या

    13-Oct-2026
Total Views |

Rajasthan 
भरतपुर, 12 अ्नटूबर (वि.प्र.)
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हमले में 10 लाेगाें काे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी. 31 लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. हमले में उनके सहयाेगी गगन शर्मा गंभीर घायल हाे गए. अतर सिंह काे गंभीर हालत में रविवार रात 11:30 बजे एसएमएस हाॅस्पिटल लाया गया था. जहां डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर दिया. साेमवार काे मेडिकल बाेर्ड से पाेस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंप दिया गया. परिजन पूर्व विधायक का शव लेकर हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पाली गांव के लिए रवाना हुए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
 
पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने बताया- मेरे पति अतर सिंह रविवार शाम 6:30 बजे भाैंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे. इसी दाैरान 70-80 लाेगाें ने मेरे पति और अन्य लाेगाें पर हमला किया. घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी भी माैजूद थे.
नदबई थानाधिकारी अरुण चाैधरी ने बताया कि भड़ाना के परिजनाें की ओर से 35 से 40 लाेगाें के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है. भड़ाना के सिर में गंभीर चाेट आने के साथ ही शरीर पर कई जगह चाेट के निशान मिले हैं.
 
एसएमएस हाॅस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना काे भरतपुर से जयपुर रेफर किया गया है. उनकी हालत काफी नाजुक थी. इमरजेंसी की टीम रास्ते से ही निगरानी रखे हुए थी. इमरजेंसी में लाने के बाद जांच की, लेकिन माैत हाे चुकी थी.
 
उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर के अलावा सिर में भी चाेट थी. कानूनी प्रक्रियाओं के तहत पाेस्टमाॅर्टम करवाकर शव परिजनाें काे साैंप दिया गया. नदबई थाना अधिकारी अरुण चाैधरी ने बताया कि भड़ाना के परिजनाें की ओर से 35 से 40 लाेगाें के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है.