अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रॉबर्ट हॉल और वुडफोर्ड को मिला

    13-Oct-2026
Total Views |
 
Nobel
स्टाॅकहाेम, 12 अ्नटूबर (वि.प्र.)
2026 का अर्थशास्त्र का नाेबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियाें राॅबर्ट ई. हाॅल और माइकल वुडफाेर्ड काे मिला है. राॅयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने साेमवार काे इसकी घाेषणा की. दाेनाें काे कुल 1.2 कराेड़ स्वीडिश क्राेनर यानी 11.5 कराेड़ रुपए की राशि बराबर बांटी जाएगी.
 
दाेनाें काे यह सम्मान ऐसे आर्थिक माॅडल विकसित करने के लिए दिया गया है, जिनसे मंदी और महंगाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलती है. उनकी रिसर्च बताती है कि लाेगाें के खर्च और कंपनियाें के फैसले अर्थव्यवस्था काे कैसे प्रभावित करते हैं.
 
इससे सरकाराें और केंद्रीय बैंकाें काे यह समझने में मदद मिलती है कि आर्थिक संकट के समय काैन-से कदम उठाए जाने चाहिए.
जब लाेग खर्च कम कर देते हैं, ताे बाजार में सामान और सेवाओं की मांग घट जाती है. ऐसे में कंपनियाें काे अपना उत्पादन कम करना पड़ सकता है. इससे नई भर्तियां रुक सकती हैं और कुछ कर्मचारियाें की नाैकरी भी जा सकती है. अर्थशास्त्री जाॅन मेनार्ड कीन्स ने करीब 100 साल पहले बताया था कि अर्थव्यवस्था में मांग कम हाेने पर सरकार खर्च बढ़ाकर हालात सुधारने में मदद कर सकती है. इससे काराेबार काे सहारा मिलता है और राेजगार के माैके बढ़ सकते हैं. राॅबर्ट हाॅल की रिसर्च ने इस बात काे समझने में मदद की कि परिवार अपनी कमाई और भविष्य की उम्मीदाें के आधार पर खर्च तय करते हैं.