अग्रवाल समाज पुणे की ओर से प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026 नामक तीन दिवसीय व्यावसायिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. इस अवसर पर सचिव संजय (प्रिंस) अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक बंसल, सह-सचिव मुकेश कनोडिया आदि गणमान्य उपस्थित थे.
डेक्कन, 12 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) अग्रवाल समाज पुणे की ओर से ‘प्रवाह बिजनेस एक्सपो 2026’ नामक तीन दिवसीय व्यावसायिक प्रदर्शनी का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर के दौरान डेक्कन कॉलेज मैदान में किया गया है. ‘सोच से सफलता तक’अवधारणा पर आधारित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों, उद्योग क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों को एक ही मंच पर लाकर व्यवसाय वृद्धि, नेटवर्किंग और ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करना है. अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष ईेशरचंद गोयल ने सोमवार (12 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. इस अवसर पर अग्रवाल समाज पुणे के सचिव संजय (प्रिंस) अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक बंसल, सहसि चव मुकेश कनोडिया आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. बताया गया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों की व्यावसायिक कंपनियां और उद्यमी शामिल होंगे, जो अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मार्गदर्शन पर व्याख्यान, परिसंवाद, चर्चा सत्र, व्यावसायिक नेटवर्किंग, करियर काउंसलिंग के साथ-साथ डांडिया नाइट जैसे सामुदायिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार (16 अक्टूबर) को केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के कृषि मंत्री दत्ता भरणे की उपस्थिति में होगा. प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए व्यवसायियों की सहभागिता से नए व्यावसायिक संबंध बनाने और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिलेगा. इस प्रदर्शनी में सभी वर्गों के नागरिकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा. प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार (18 अक्टूबर) को ‘वॉक ओवर कॉफी’, युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव का आयोजन किया गया है. प्रदर्शनी में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के आने का अनुमान अग्रवाल समाज पुणे के सेक्रेटरी संजय (प्रिंस) अग्रवाल ने कहा कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के नामी उद्यमी और व्यवसायी शामिल होंगे. व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ज्ञान, सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला एक मंच तैयार करना इस उपक्रम के पीछे मुख्य उद्देश्य है. प्रतिदिन पांच हजार के हिसाब से, तीन दिनों में लगभग 15 हजार लोग इस प्रदर्शनी का दौरा करेंगे, ऐसा अनुमान है, मार्गदर्शक व्याख्यानों से सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा कोषाध्यक्ष दीपक बंसल ने कहा, इस प्रदर्शनी के अवसर पर मार्गदर्शन देने वाले व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे. अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने का अवसर मिलेगा. उनसे हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. जॉइंट वेंचर, कोलैबोरेशन और फ्रेंचाइजी के संबंध में एक-दूसरे के साथ नेटवर्किंग का यह एक बेहतरीन मौका साबित होगा. दुनियाभर में अपना बिजनेस कैसे बढ़ाया जाए, इस पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और नेटवर्किंग यहां मिल सकेगा.
इतने बड़े पैमाने पर पुणे में पहली बार आयोजन
संयुक्त सचिव मुकेश कानोडिया ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर इस तरह का यह कार्यक्रम अग्रवाल समाज की ओर से पुणे में पहली बार आयोजित किया जा रहा है. उद्यमियों के लिए अलग-अलग सत्र, चर्चाएं, आपसी संवाद, नेटवर्किंग के साथ-साथ मनोरंजन भी होगा. यहां बी2बी और बी2सी दोनों ही रूपों में उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे.
सामूहिक प्रगति का उत्सव मनाने का अवसर अग्रवाल समाज पुणे के अध्यक्ष ईश्वरचंद गोयल ने कहा कि इस प्रदर्शनी से उद्यमिता और सामूहिक प्रगति का उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा. प्रदर्शनी के माध्यम से हमारा प्रयास अग्रवाल समाज के लिए काम करने वाली सभी संस्थाओं को एकजुट करना है. वर्तमान में शहर में लगभग 37 संस्थाएं कार्यरत हैं. सभी को साथ लेकर 18 अक्टूबर को भव्य रूप में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी.