अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बनेगा

जंतर-मंतर पर पाबंदी के बाद "कॉकरोच" संस्थापक अभिजीत दीपके भड़के

    13-Oct-2026
Total Views |
 
Protest
हिंगाेली, 12 अ्नटूबर (वि.प्र.)
अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बनेगा. यह प्रतिपादन काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया. वे दिल्ली के विराेध-प्रदर्शन के लिए जंतर- मंतर पर पाबंदी पर भड़कते हुए कहा- वैसे भी ‘तानाशाह’ इसे युद्ध का मैदान बना दिया था. उन्हाेंने कहा- पीएम माेदी ‘लाेकतंत्र’ काे रद्द कर सकते हैं.
 
गृह मंत्रालय के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणाें का हवाला देते हुए प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय किए हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं. इस फैसले पर काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
 
दीपके ने जंतर-मंतर काे विराेध-प्रदर्शन के लिए तय जगहाें की सूची से हटाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह प्रदर्शन की जगह नहीं रही है. उन्हाेंने आराेपाें के लहजे में कहा कि एक कायर तानाशाह ने जंतर-मंतर काे युद्ध का मैदान बना दिया था. ‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’.
 
उनका यह बयान धरना-प्रदर्शन के लिए जगहाें में बदलाव काे लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के बीच आया है. दीपके ने अपने बयान के जरिए विराेध दर्ज कराने की जगह काे लेकर सवाल उठाए हैं. धरना-प्रदर्शन के लिए अब तीन स्थानाें काे चुना गया है. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं.
 
दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा कारणाें काे इस बदलाव की वजह बताया गया है. हालांकि, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने और नए स्थानाें पर लागू हाेने वाले नियमाें की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित आधिकारिक आदेश की पुष्टि जरूरी है. ऐसे में यह देखना अहम हाेगा कि नए प्रावधानाें के तहत प्रदर्शनकारियाें काे किन शर्ताें के साथ धरना देने की अनुमति मिलती है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर काे विराेध-प्रदर्शन के लिए तय स्थलाें की सूची से हटाने का आदेश जारी किया है. 11 अक्टूबर 2026 काे जारी इस आदेश के मुताबिक अब प्रदर्शन के लिए तीन अन्य जगहें निर्धारित की गई हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 28 अप्रैल 2022 काे जारी पुराने आदेश में संशाेधन करता है.