चिंचवड़, 12 अ्नटूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
महाराजा अग्रसेन जयंती के निमित्त महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट चिंचवड़ प्राधिकरण की ओर से अग्रभूषण पुरस्कार, शाेभायात्रा, विद्यार्थी सत्कार जैसे विभिन्न उपक्रम आयाेजित कर अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई गई.
अग्रसेन महाराजा की प्रतिमा की रथ से जुलूस (शाेभायात्रा) भेल चाैक से काले मैदान निगडी मार्ग से निकाली गई. यह शाेभायात्रा भेल चाैक के पास स्थित प्रेमचंद मित्तल के घर के सामने विश्राम करने के बाद महाराजा अग्रसेन की आरती संपन्न हुई. स्व. काले मैदान पर स्थित तुलजाई मंदिर के पास इस शाेभायात्रा का समापन हुआ. इस अवसर पर विधायक अमित गाेरखे, उपमहापाैर शर्मिला बाबर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के दर्शन किए. शाम काे दाेपहिया रैली निकालकर सारा अग्रवाल समाज अग्रसेन भवन पहुंचा. अग्रसेन भवन में विभिन्न पुरस्काराें का वितरण किया गया.
प्रमुख अतिथि डाॅ. बालकिशन अग्रवाल, डाॅ. रमेश बंसल, अग्रसेन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद मित्तल, विनाेद बंसल, माेहन गर्ग, वेदप्रकाश अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, सचिव सुनील जयकुमार अग्रवाल, काेषाध्यक्ष विनाेद मित्तल, कार्याध्यक्ष विकास गर्ग, अनिता जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर डाॅ. अग्रवाल ने कहा अपने बच्चाें काे सुसंस्कृत बनाएं. पैसे ताे सभी लाेग कमाते हैं. संपत्ति की तुलना में उत्तम संतान गढ़ने पर अधिक ध्यान दें. समाज के बुजुर्ग व्यक्तियाें काे सलाहकार की भूमिका निभानी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन रत्ना दहिवलेकर ने किया. प्रस्तावना सुनील ज. अग्रवाल ने और आभार प्रदर्शन विनाेद बंसल ने किया.