आपको कौन देता है ज्यादा टेंशन ?

    13-Oct-2026
Total Views |
 
Tanav
अगर आप यह साेचती हैं कि तनाव का सबसे बड़ा कारण आपका पार्टनर ही है, ताे आप गलत हाे सकती हैं. एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि घर में लाइफ पार्टनर जितनी मुश्किलें पैदा करते हैं, उससे कहीं ज्यादा तनाव दफ्तर में बाॅस के कारण हाेता है, आइये जानते हैं कि आखिर ्नया कह रहा है शाेध.
ब्रिटेन में तीन हजार लाेगाें पर की गई स्टडी के मुताबिक, अगर आप कुछ देर के लिए तनावरहित महसूस करना चाहती हैं ताे इसके लिए बेहतर विकल्प वर्कप्लेस हाे सकता है.
 
सर्वे में यह भी पाया गया कि पतियाें का ब्लड प्रेशर अन्य कारणाें की तुलना में बीवियाें की वजह से अधिक बढ़ता है, वहीं एक अन्य अध्ययन के अनुसार महिलाओं में बल्ड प्रेशर और माइग्रेन जैसी शिकायतें अधिकतर अपने बाॅस के व्यवहार का नतीजा ही हाेती हैं. सर्वे में हिस्सा लेने वाले 58 फीसदी लाेगाें ने कहा कि उनके लाइफ पार्टनर के कारण ही वे अधिक दबाव में महसूस करती हैं. सर्वे में हिस्सा लेने वाले महज 43 फीसदी लाेगाें ने कहा कि उनके टेंशन का कारण उनके बाॅस हैं. वहीं, 18 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उनके लाइफ पार्टनर के कारण ही उनमें तनाव पैदा हाेता है. इले्नट्राॅनिक और हेल्थ से्नटर की कंपनी फिलिप्स के इस सर्वे में पाया गया कि महिलाएं अपनी आमदनी के मुकाबले अपने वजन काे लेकर अधिक चिंतित रहती हैं.
 
वहीं, महज 27 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्हें अपनी तनख्वाह काे लेकर फिक्र है. इसके मुकाबले महज 36 फीसदी पुरुषाें ने कहा कि शरीर का वजन उनकी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है.