कालेवाड़ी में पोद्दार स्कूल की बस डिवाइडर से टकाराई

छात्रों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही उजागर : आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस के कामकाज पर उठे सवाल

    13-Oct-2026
Total Views |

Bus 
कालेवाड़ी, 12 अ्नटूबर (आ.प्र.)
स्कूल जाने वाले छाेटे बच्चाें की यात्रा सुरक्षित हाेने का दावा किया जाता है, लेकिन प्रत्यक्ष स्थिति चिंताजनक है. कालेवाड़ी में पाेद्दार इंटरनेशनल स्कूल की बस के दुभाजक (डिवाइडर) से टकराने की घटना ने स्कूली परिवहन की कमियाें काे फिर से सामने ला दिया है. गनीमत रही कि दुर्घटना के समय बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, यदि बस में छात्र हाेते ताे क्या हाेता, यह सवाल पालकाें काे बेचैन करने वाला है.
 
शहर के स्कूली परिवहन काे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी रखने वाले प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) सहित यातायात पुलिस के निरीक्षण अभियान की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े हाे रहे हैं. कालेवाड़ी परिसर में साेमवार, 12 अक्टूबर दाेपहर सवा दाे बजे के करीब पाेद्दार इंटरनेशनल स्कूल की बस चालक का नियंत्रण छूट जाने के कारण सड़क डिवाइडर से जा टकराई. ट्नकर के कारण डिवाइडर और स्कूल बस दाेनाें काे भारी नुकसान हुआ. दुर्घटना के समय बस में छात्र नहीं हाेने के कारण काेई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, स्कूली बस की सुरक्षा काे लेकर गंभीर चर्चा शुरू हाे गई है.
 
जांच से दुर्घटना का सही कारण स्पष्ट हाेना जरूरी है. आरटीओ के सितंबर महीने के आंकड़ाें के अनुसार, पिंपरी-चिंचवड़ शहर में 3 हजार 305 अधिकृत स्कूल बसें हैं.
 
इनमें से 450 बसाें की फिटनेस जांच नहीं हाेने की जानकारी सामने आई है. छात्राें का परिवहन करने वाले वाहनाें के लिए यह बात चिंताजनक है. वाहनाें की नियमित जांच, ब्रेक और टायर की स्थिति, लाइट के साथ ही अन्य सुरक्षा प्रणालियाें का अच्छी स्थिति में हाेना आवश्यक है.