कीमतराव आसवानी अंडरपास के किचड़ से लोगों को हो रही परेशानी

    13-Oct-2026
Total Views |

Pimpri 
पिंपरी, 12 अ्नटूबर (आ.प्र.)
मुंबई-पुणे राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित पिंपरी चिंचवड़ शहर के मध्यवर्ती क्षेत्र तथा व्यापारी केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले पिंपरी मार्केट परिसर, शास्त्री चाैक, शगुन चाैक और गुरुद्वारा परिसर काे मुख्य हाइवे से जाेड़ने वाला स्वर्गीय कीमतराव आसवानी अंडरपास शहर के सबसे व्यस्त मार्गाें में से एक है. मुख्य मार्ग पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से बचने के लिए व्यापारी, विद्यार्थी, नाैकरीपेशा और आम नागरिक राेजाना इसी अंडरपास का सहारा लेते हैं. लेकिन, देखरेख के अभाव में यह अंडरपास आज खुद बदहाली के आंसू बहा रहा है और राहगीराें के लिए परेशानी का कारण बन गया है.
 
स्थानीय नागरिकाें और वाहन चालकाें का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जल निकासी (ड्रेनेज) की काेई उचित व्यवस्था नहीं है. स्थिति यह है कि बारिश का माैसम बीत जाने के बावजूद अंडरपास में हमेशा पानी भरा रहता है. इसके अलावा, यहां राेशनी के लिए स्ट्रीट लाइट्स की उचित व्यवस्था न हाेने के कारण सुरक्षा का भी बड़ा संकट मंडराता रहता है. रेल प्रशासन और मनपा प्रशासन की इस उदासीनता का खामियाजा प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले हजाराें वाहन चालकाें और पैदल यात्रियाें काे भुगतना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिक ने मांग की है कि अंडरपास में माेटर पंप और ड्रेनेज लाइन दुरुस्त की जाए, साथ ही रात के समय सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचने के लिए पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं और रेल विभाग और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आपसी समन्वय बनाकर इस समस्या का तुरंत समाधान करें.
 
अंडरपास के भीतर हमेशा जलभराव रहने के कारण लाेगाें काे गंदे और दूषित पानी से हाेकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियाें का खतरा भी बढ़ गया है. नागरिकाें का आराेप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देने काे तैयार नहीं हैं.