दिल्ली में प्रदर्शन-पाबंदियां यह मेरा मुद्दा नहीं: सीजेआई

विपक्ष से मलाकात पर चीफ जस्टिस सर्यकांत ने कहा- नहीं मिलने की वजह बता चका

    13-Oct-2026
Total Views |

SC 
नई दिल्ली, 12 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
दिल्ली में सीईसी ज्ञानेशकुमार के खिलाफ प्रदर्शन और पाबंदियाें पर सीजेआई सूर्यकांत ने साेमवार काे कहा- ये मेरा मुद्दा नहीं है. सीजेआई विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयाेग के 33वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम से पहले उन्हाेंने इंडिया ब्लाॅक के नेताओं से मुलाकात नहीं करने की वजह भी बताई. सीजेआई ने कहा- रविवार काे विपक्षी सांसदाें का पत्र मिला था, जिसका जवाब मैंने उसी रात दे दिया था.
 
सुप्रीम काेर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. काेई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है. काेर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा. इस बीच, राहुल गांधी ने कहा कि सीजेआई ने उन्हें अपनी चिंताओं काे लेकर सुप्रीम काेर्ट में याचिका दाखिल करने काे कहा है. राहुल के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के नेता साेमवार शाम संयुक्त रूप से याचिका दाखिल करेंगे. राहुल ने सीईसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग काे लेकर सीजेआई से मुलाकात का समय मांगा था. लेकिन सीजेआई ने इनकार कर दिया.
 
सीजेआई ने विपक्ष से कहा कि वह जिन मुद्दाें काे उठाना चाहता है, उनमें एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले शामिल हैं. ये मामले पहले से ही काेर्ट में लंबित हैं. सीजेआई की तरफ से मुलाकात के लिए इनकार के बावजूद विपक्षी दलाें ने आज अपनी मांगाें काे लेकर सुप्रीम काेर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है. कांग्रेस ने इसे ‘चलाे दिल्ली-मार्च फाॅर डेमाेक्रेसी’ नाम दिया है.
 
राहुल गांधी ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ए्नस पर लिखा कि सुप्रीम काेर्ट तक मार्च में युवा, विपक्षी दल, नागरिक संगठन और लाेकतंत्र व संविधान में विश्वास रखने वाले लाेग शामिल हाेंगे. उन्हाेंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीयाें के ताैर पर निकाला जाएगा. इससे पहले शुक्रवार काे इंडिया ब्लाॅक के नेताओं ने संसद से विजय चाैक तक मार्च निकाला था.