शिवाजीनगर, 13 अक्टूबर (आ.प्र.) गोदरेज वेल्थ के मनीष शाह, नॉनए ग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गोदरेज वेल्थ और एमडी एवं सीईओ, गोदरेज कैपिटल ने कहा कि पुणे शहर में करीब 22,500 मिलियनेयर परिवार हैं, जो यहां बढ़ते संपत्ति स्तर को दर्शाते है. पुणे को मजबूत विनिर्माण, ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग आधार के साथ-साथ 500 से अधिक वैेिशक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी लाभ मिल रहा है.उन्होंने आगे कहा, भारत में संपत्ति निर्माण का दायरा व्यापक और अधिक विविध हो रहा है. यह पारंपरिक वित्तीय केंद्रों से आगे बढ़कर उद्यमिता और नवाचार से संचालित बाजारों तक पहुंच रहा है. अपनी औद्योगिक विरासत, प्रौद्योगिकी कंपनियों और तेजी से बढ़ते पेशेवर कार्यबल के मेल के कारण पुणे इस बदलाव को विशेष रूप से दर्शाता है. पुणे में हमारा विस्तार इसी यात्रा में एक और कदम है. होटल जे.डब्ल्यू. मैरियट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के वेल्थ मैनेजमेंट व्यवसाय, गोदरेज वेल्थ ने पुणे में प्रवेश करने की घोषणा की. मुंबई के बाद महाराष्ट्र में यह कंपनी का दूसरा कार्यालय है. यह विस्तार कंपनी की राष्ट्रीय विकास रणनीति का हिस्सा है. कंपनी ने वर्ष 2031 तक प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) को 1 लाख करोड़ तक पहुँचाने और 35 व्यावसायिक केंद्रों में अपनी उपस्थिति स्थापित करने का लक्ष्य रखा है. इस विस्तार पर गोदरेज वेल्थ के सीईओ कुणाल करनानी ने कहा, पुणे में विभिन्न प्रकार के धन-सृजनकर्ता ह्ैं. इनमें कई पीढ़ियों से कारोबार कर रहे व्यावसायिक परिवार और उद्यमियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले वरिष्ठ कर्मचारी तक शामिल हैं. प्रत्येक व्यक्ति की अपनी संपत्ति को लेकर प्राथमिकताएं, परिस्थितियां और अपेक्षाएँ अलग होती ह्ैं. इसलिए उत्पादों को केंद्र में रखने के बजाय व्यक्ति और उसके लिए महत्त्वपूर्ण निर्णयों को गहराई से समझना आवश्यक है.