मां आशापुरा मंदिर में देवीसूक्तम मंत्र का पाठ

सकारात्मक ऊर्जा और भक्तिभाव से श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध : पुजारी व ट्रस्टियों के मार्गदर्शन में सम्पन्न

    14-Oct-2026
Total Views |
 
cfeadf
बिबवेवाड़ी, 13 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

नवरात्रोत्सव के पावन पर्व पर गंगाधाम चौक स्थित प्रसिद्ध मां आशापुरा माता मंदिर में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में ‌‘श्री देवीसूक्तम‌’ मंत्र का सामूहिक पाठ अत्यंत उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. इससे उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा और भक्तिभाव ने वहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु को मंत्रमुग्ध कर दिया. मां आशापुरा माता मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं और पुजारियों ने एक साथ एकत्र होकर, पवित्र भाव से देवीसूक्त के पावन मंत्रों का जप किया. शंखनाद के साथ मंत्र पाठ का शुभारंभ हुआ. मंत्रों के उच्चारण से उत्पन्न दिव्य तरंगों से संपूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा. मंदिर के मुख्य पुजारी और ट्रस्टियों (वेिशस्तों) के मार्गदर्शन में यह समारोह संपन्न हुआ. भारती भंडारी, लीना भंडारी, रूपाली चोरडिया, अचला भंडारी, रेखा खंडेलवाल, शिल्पा कटारिया, सुजाता गोयल, टीना अग्रवाल और श्री देवीसूक्तम समिति के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विशेष परिश्रम किया. नवरात्र उत्सव शुरू होने के बाद से मां आशापुरा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस दौरान देवीसूक्त का पाठ करने से सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय स्वयंसेवकों ने पुख्ता इंतजाम किए थे.