आकुर्डी, 13 अक्टूबर (आ.प्र.)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, आकुर्डी द्वारा 6 अक्टूबर काे टेट्रा पैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, चाकण में फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज के सहयाेग से जागरूकता संगाेष्ठी का आयाेजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नियाेक्ताओं एवं औद्याेगिक प्रतिष्ठानाें के प्रतिनिधियाें ने भाग लिया.
संगाेष्ठी में ईपीएफओ की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 प्रतिमाह किए जाने के अंतर्गत राेजगार संबंधी पहलाें, प्रधानमंत्री विकसित भारत राेजगार याेजना तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता के प्रासंगिक प्रावधानाें पर विस्तृत जानकारी दी गई.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आकुर्डी क्षेत्रीय कार्यालय के भविष्य निधि आयुक्त (वन) सनत कुमार ने वेतन सीमा में प्रस्तावित वृद्धि के महत्व, सामाजिक सुरक्षा के विस्तार तथा अधिक से अधिक श्रमिकाें काे ईपीएफ एवं ईपीएस के दायरे में लाने से संबंधित प्रावधानाें की जानकारी दी. इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप बाटवाल, तथा फेडरेशन ऑफ चाकण इंडस्ट्रीज के विनाेद जैन ने कार्यक्रम में सहभागिता की क्षेत्रीय कार्यालय आकुर्डी की ओर से सचिन पगारे एवं गाेपाल जाेशी, प्रवर्तन अधिकारी ने ईपीएफ प्रावधानाें, प्रस्तावित वेतन सीमा के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान की. टेट्रा पैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड विशाल देशमुख एवं एचआर मैनेजर महेश खेडेकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.