प्रभात राेड, 13 अक्टूबर (आ.प्र.)
पुणे शहर के प्राइम लाेकेशन पर गुणवत्तापूर्ण आवासीय और व्यावसायिक परिसराें के निर्माण के लिए गाेखले कंस्ट्रक्शन्स की ख्याति है. उनके नवरात्रि भव्य प्राॅपर्टी फेस्टिवल का उद्घाटन घटस्थापना के दिन (11 अक्टूबर) किया गया. महाेत्सव में सबसे पहले बुकिंग करने वाले ग्राहक गाेपीनाथ बापट के हाथाें दीप प्रज्ज्वलन हुआ. इस अवसर पर गाेखले कंस्ट्रक्शन्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विशाल गाेखले, पूनम, अर्चित व अन्वी गाेखले और मनाली बापट उपस्थित थे.
महाेत्सव का यह लगातार 14वां वर्ष है. इस बारे में जानकारी देते हुए ‘गाेखले कंस्ट्रक्शन्स’ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विशाल गाेखले ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्साें में आकार ले रहे हमारे आवासीय प्राेजेक्ट्स में यदि फ्लैट खरीदा जाए, ताे इस सीज़न में घर खरीदाराें के लिए फ्लैट की कीमत पर पूरे 9%, 18%, और 27% की छूट पाने का अवसर उपलब्ध हाेगा.
विशाल गाेखले ने बताया कि निकट भविष्य में गाेखले कंस्ट्रक्शन्स की ओर से बाणेर, बावधन, औंध, हिंजवडी और बाेट क्लब राेड पर नए प्राेजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे.
इसके साथ ही कुछ नई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिनमें गाे केयर, गाे मूव, गाे ग्रीन, गाे सेल, गाे रेंटल्ज, गाे बाय, गाे माॅडिफाय, गाे अर्न, गाे फर्निश और गाे लीझइझी आदि सेवाएं शामिल हाेंगी. बता दें कि नवरात्रि के अवसर पर भव्य ‘गृह महाेत्सव’ (हाउसिंग फेस्टिवल) का आयाेजन गाेखले हाउस (आयकर कार्यालय के पास, प्रभात राेड) में किया गया है. इस महाेत्सव में शामिल सभी प्राेजेक्ट्स रेरा पंजीकृत हैं.