‌‘गोखले कंस्ट्रक्शन्स‌’ का नवरात्र गृह महोत्सव शुरू

महोत्सव का लगातार 14वां वर्ष; घर खरीदारों के लिए इस वर्ष 9, 18, 27 प्रतिशत तक की छूट

    14-Oct-2026
Total Views |
 
vfDf
प्रभात रोड, 13 अक्टूबर (आ.प्र.)

पुणे शहर के प्राइम लोकेशन पर गुणवत्तापूर्ण आवासीय और व्यावसायिक परिसरों के निर्माण के लिए गोखले कंस्ट्रक्शन्स की ख्याति है. उनके नवरात्रि भव्य प्रॉपर्टी फेस्टिवल का उद्घाटन घटस्थापना के दिन (11 अक्टूबर) किया गया. महोत्सव में सबसे पहले बुकिंग करने वाले ग्राहक गोपीनाथ बापट के हाथों दीप प्रज्ज्वलन हुआ. इस अवसर पर गोखले कंस्ट्रक्शन्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विशाल गोखले, पूनम, अर्चित व अन्वी गोखले और मनाली बापट उपस्थित थे. महोत्सव का यह लगातार 14वां वर्ष है. इस बारे में जानकारी देते हुए ‌‘गोखले कंस्ट्रक्शन्स‌’ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विशाल गोखले ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में आकार ले रहे हमारे आवासीय प्रोजेक्ट्स में यदि फ्लैट खरीदा जाए, तो इस सीजन में घर खरीदारों के लिए फ्लैट की कीमत पर पूरे 9%, 18%, और 27% की छूट पाने का अवसर उपलब्ध होगा. विशाल गोखले ने बताया कि निकट भविष्य में गोखले कंस्ट्रक्शन्स की ओर से बाणेर, बावधन, औंध, हिंजवडी और बोट क्लब रोड पर नए प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे. इसके साथ ही कुछ नई सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिनमें गो केयर, गो मूव, गो ग्रीन, गो सेल, गो रेंटल्ज, गो बाय, गो मॉडिफाय, गो अर्न, गो फर्निश और गो लीझइझी आदि सेवाएं शामिल होंगी. बता दें कि नवरात्रि के अवसर पर भव्य ‌‘गृह महोत्सव‌’ (हाउसिंग फेस्टिवल) का आयोजन गोखले हाउस (आयकर कार्यालय के पास, प्रभात रोड) में किया गया है. इस महोत्सव में शामिल सभी प्रोजेक्ट्स रेरा पंजीकृत हैं.  
 
स्काई विला तक के विभिन्न विकल्प उपलब्ध
 पिछले 13 वर्षों से ग्राहकों ने हमारे नवरात्र प्रॉपर्टी फेस्टिवल को अभूतपूर्व समर्थन दिया है. इस वर्ष 11 से 20 अक्टूबर के नवरात्र के दौरान घर खरीदने वालों के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध रहेंगे. इसमें मयूर कॉलोनी, कर्वे नगर, सहकार नगर, प्रभात रोड, करिश्मा चौक - कोथरूड, डीपी रोड कोथरूड, सिटी प्राइड के पास कोथरूड इन जगहों पर आकार ले रहे भव्य और अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से 2 बीएचके से लेकर 6.5 बीएचके तक के स्काय विला शामिल हैं. इन फ्लैट्स की कीमतें अनुमानित तौर पर 1.6 करोड़ रुपये से शुरू होंगी. -विशाल गोखले, सीएमडी, गोखले कंस्ट्रक्शन्स