तिरंगा लहराते हुए आशुतोष रांका और सौरख दास जंतर-मंतर से हिरासत में

सरकार ने कल से ही यहां प्रोटेस्ट बैन किया, सीजेपी नेता बोले-प्रदर्शन यहीं करेंगे

    14-Oct-2026
Total Views |

SIR 
नई दिल्ली, 13 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
काॅकराेच जनता पार्टी के प्रवक्ता साैरव दास और आशुताेष रांका काे मंगलवार काे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. दाेनाें सीजेपी समर्थकाें के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी काे पकड़ लिया. सीजेपी ने हिरासत में लिए गए नेताओं का वीडियाे जारी किया.
 
रांका ने कहा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्राेटेस्ट जंतर-मंतर पर ही हाेगा. आज 10 लाेग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसाें 10,000 आएंगे. जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हाे सकते. केंद्र सरकार ने साेमवार काे इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था.
 
सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग काे लेकर और एसआईआर के विराेध में प्रदर्शन कर रही है. उन्हाेंने 10 अक्टूबर काे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन पहुंच नहीं पाए थे.
 
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- तिरंगा लहराना कब से वायलेशन हाे गया? जाे भी ये साेचता है तिरंगा लहराना जंतर-मंतर पर वायलेशन है, वाे देशद्राेही है. उन्हाेंने आगे कहा कि हमारे ही देश में, भारत देश में तिरंगा लहराना कानून का उल्लंघन कब से हाे गया? यह तानाशाह मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है.