कर्नाटक में हजारों किसान सड़क पर उतरे

गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग तेज, केंद्र के साथ बैठक में फैसला न होने पर भड़के

    14-Oct-2026
Total Views |

Kishan 
बेंलगुरू, 13 अ्नटूबर (वि.प्र.)
कर्नाटक में मंगलवार काे गन्ने का दाम बढ़ाने के लिए हजाराें किसान सड़क पर उतरे. केंद्रीय मंत्रियाें के साथ बैठक में काेई फैसला न हाेने पर आंदाेलन किए. इस बीच सरकार के खिलाफ नारेबाजी और जाेरदार प्रदर्शन किए. स्वामीनाथन आयाेग की सिफारिश लागू करने पर किसान अड़े. बेलगाबी, बागलकाेट, धारवाड़ में भी जाेरदार प्रदर्शन किए गए. किसानाें ने हाइवे जाम किया, जिससे पुणे-बेंगलुरू नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ.
 
मुंबई-पुणे आने वाले वाहन कई घंटे तक जाम में फंसे रहे. बेलगावी जिले के हुक्केरी तालुक में हत्तरगी टाेल प्लाजा के पास किसानाें ने पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे की दाेनाें तरफ की लेन जाम कर दीं.
 
बेलगावी जिले में कुगनाैली चेक-पाेस्ट और हिरेबागेवाड़ी टाेल प्लाजा पर भी विराेध प्रदर्शन की खबरें आईं. किसानाें ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हाे जातीं, वे अपना आंदाेलन जारी रखेंगे.
 
साेमवार काे दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियाें के साथ हुई उनकी बैठक में गन्ने के दाम पर काेई तुरंत फैसला नहीं हाे सका. वे न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ाेतरी, उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) तय करने और स्वामीनाथन आयाेग की सिफारिशाें काे लागू करने की मांग कर रहे हैं.