लखनऊ 13 अ्नटूबर (वि.प्र.)
लखनऊ में 32 कराेड़ के नशीले पदार्थ के साथ दाे आराेपीयाें काे गिरफ्तार किया गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के हरदाेई राेड स्थित महिपत मऊ गांव में एंटी नारकाेटिक्स टास्क फाेर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. इस दाैरान टीम काे करीब 32 कराेड़ रुपये की अवैध मार्फिन बरामद हुई. पुलिस ने माैके से बाराबंकी निवासी दाे युवकाें काे गिरफ्तार किया है. एसीपी बीनू सिंह के अनुसार, एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब 11 बजे महिपत मऊ गांव में कार्रवाई की. इस दाैरान बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित माेहसंद टिकैतगंज गांव निवासी जुहैल (उम्र-25 वर्ष) और उसके साथी अमजद (उम्र-22 वर्ष) काे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आराेपियाें के कब्जे से 6.400 किलाेग्राम अवैध मार्फिन बरामद हुई.
इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 32 कराेड़ आंकी गई. इसके अलावा एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस भी बरामद हुई. दाे आईफाेन और चार कीपैड माेबाइल फाेन भी मिले हैं. इसके अलावा एक बाइक, एक स्कूटी और 16,170 रुपये नकद बरामद हुए. माॅर्फिन की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है.