भारतीय पर्यटकों हेतु मलेशिया की नई पहल

    14-Oct-2026
Total Views |
vda
मुंबई, 13 अक्टूबर (आ.प्र.)

टूरिज्म मलयेशिया ने भारतीय यात्रियों को आकर्षित करने के लिए व्यापक स्तर पर ‌‘मलेशिया कॉलिंग‌’ अभियान की शुरुआत की है. भारतीय पर्यटकों को मलयेशिया की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर से परिचित कराने के उद्देश्य से ट्रैवल फिनटेक कंपनी ‌‘स्कैपिया‌’ के साथ यह साझेदारी की गई है. इसका मुख्य लक्ष्य पर्यटकों को पारंपरिक स्थलों से आगे मलयेशिया के सुदूर और आकर्षक पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना है. मुंबई में मलयेशिया की महावाणिज्य दूत (कॉन्सुल जनरल) नजवा मुसिरिफा रामली ने इस साझेदारी की जानकारी देते हुए कहा कि भारत उनके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पर्यटन बाजार है. अब समय आ गया है कि भारतीय पर्यटकों को लोकप्रिय स्थलों के अलावा रेनफॉरेस्ट, खूबसूरत द्वीपों, स्थानीय खानपान, समृद्ध संस्कृति और अनोखे अनुभवों से रूबरू कराया जाए, जो मलयेशिया आसानी से उपलब्ध कराता है. स्कैपिया के अधिकारी आनंद कंडादाई ने बताया मलयेशिया भारतीय यात्रियों के बीच पहले से ही काफी लोकप्रिय है. टूरिज्म मलयेशिया के साथ मिलकर वे ग्राहकों के लिए नए गंतव्य और बेहतरीन अनुभव पेश कर रहे हैं. यह अभियान सबाह, सरावाक, पेनांग, मलाका और लंकावी जैसे प्रसिद्ध व प्राकृतिक स्थलों की विविधताओं को उजागर करेगा. स्कैपिया कार्ड के माध्यम से टिकट बुकिंग, होटल स्टे और खरीदारी पर मिल रहे आकर्षक डिस्काउंट के कारण इसका उपयोग चार गुना बढ़ा है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए योग्य फ्लाइट्स, होटल बुकिंग और अन्य गतिविधियों पर विशेष छूट के साथ बोनस स्कैपिया कॉइन्स भी दिए जाएंगे.