डेक्कन, 13 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) प्रगतिशील कंपनियों के सामने एक मुख्य चुनौती यह होती है कि उनके पास अपने द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स की पूरी और एकीकृत जानकारी एक जगह नहीं होती. मानव संसाधन, कर्मचारियों के प्रदर्शन और वित्तीय पहलुओं का एक साथ और अपडेटेड चित्र सामने न होने के कारण समस्याएं आती हैं. पुणे की प्राइमावर्स संस्था ने ऑपव्याप नाम से एक क्लाउड-आधारित वर्क इंटेलिजेंस और टास्क मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म लांच किया है. इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से निजी, सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वयंसेवी जैसी विभिन्न संस्थाओं को अपनी कार्यप्रणाली और वित्तीय स्थिति का रियल-टाइम चित्र एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा. प्रायमावर्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश देसाई ने मंगलवार (12 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी. इस दौरान प्रायमाव्हर्स की सह-संस्थापिका ज्योति देसाई भी मौजूद थीं. ‘प्राइमावर्स’ ने उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन, मॉरीशस और ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों के साथ काम करते हुए ऑपव्याप विकसित किया है. इसमें ऑपरेशनल ट्रैकिंग, वित्तीय डैशबोर्ड समेत एआई पर आधारित विलेषणात्मक जानकारी को एक ही प्रणाली में एकीकृत किया गया है. ऑपव्याप के माध्यम से संस्थाएं अपने प्रोजेक्ट्स, विभागों, टीमों और व्यक्तिगत कर्मचारियों के प्रदर्शन की 24 घंटे निगरानी कर सकेंगी.