पटना में छात्र संगठन 'आइसा' ने ज्ञानेशकुमार के खिलाफ मार्च निकाला

अलग-अलग सडकों से हजारों की संख्या में छात्रों ने लोकभवन तक प्रदर्शन किया

    14-Oct-2026
Total Views |

Patna 
पटना, 13 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
पटना में छात्र संगठन ‘आइसा’ ने ज्ञानेशकुमार के खिलाफ मंगलवार काे पूरे शहर में विशाल मार्च निकाला. अलग-अलग सड़काें से हजाराें की संख्या में छात्राें ने लाेकभवन तक जाेरदार प्रदर्शन किया, छात्राें द्वारा बैरिकेंडिंग ताेड़कर आगे बढ़ने पर पुलिस से झड़पें भी हुईं. कई छात्र घायल भी हुए. पुलिस ने आंदाेलन कुचलने के लिए कई सड़कें बंद कर दी थीं. पूरा पटना शहर में ‘ज्ञानेशकुमार’ इस्तीफा दाे के नाराें से गूंजा. पुलिस काे भारी मश्नकत करनी पड़ी. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियाें काे राेकने के लिए जेपी गाेलंबर के पास बैरिकेडिंग की, जिसे छात्राें ने ताेड़ दिया.
 
पुलिस ने कुछ छात्राें काे हिरासत में लिया. इन छात्राें काे जिस वैन से लेकर जाना था, एक स्टूडेंट उस गाड़ी की चाबी लेकर भाग गया. इसके बाद दूसरी बस बुलाई गई. पुलिस छात्राओं काे खींचकर ले गई. डाकबंगला चाैराहे पर लगी एक बैरिकेडिंग भी छात्र लेकर भाग गए. छात्र अपने साथ तरह-तरह के पाेस्टर लेकर आए थे.