देश में लोकतंत्र और चुनाव व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद

हमारा आंदोलन रूकेगा नहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राहल गांधी ने मोदी-शाह पर हमला बोला

    14-Oct-2026
Total Views |

Protest 
नई दिल्ली, 13 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
देश में लाेकतंत्र और चुनाव व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हाे गया है. यह प्रतिपादन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. वे मंगलवार काे दिल्ली में अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ हाई-टी मीटिंग में मंथन कर रहे थे. उन्हाेंने कहा- हमारा आंदाेलन अब रूकेगा नहीं.
 
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राहुल गांधी ने माेदी-शाह पर जाेरदार हमला बाेलते हुए कहा-ज्ञानेशकुमार का इस्तीफा हमारा विशेष मिशन है. संविधान काे बचाने के लिए हमारी जंग और आंदाेलन अब कतई रूकने वाला नहीं है.
ज्ञानेश काे ताे उनके किए की सजा दिलाकर ही हम दम लेंगे. विपक्ष ने आराेप लगाया कि वाेट के साथ अब धरनास्थल भी छीने जा रहे हैं.
 
नेताओं ने कहा- हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा और सीईसी ज्ञानेश काे सजा मिलेगी. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, साेनिया गांधी, प्रियंका गांधी और शशि थरूर समेत कई नेता शामिल हुए. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी सांसद महुआ माेइत्रा और जेएमएम, समाजवादी पार्टी, सीपीआई(एम) व सीपीआई के नेता भी बैठक में पहुंचे.
 
विपक्ष ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर के विराेध में 6, 7, 8, 9 और 12 अक्टूबर काे प्रदर्शन किए. साेमवार काे विपक्षी नेताओं ने बाराखंभा राेड से सुप्रीम काेर्ट तक मार्च निकाला था. इसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 11 विपक्षी पार्टियाें के नेता शामिल हुए थे.
 
विपक्षी सांसदाें ने एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम काेर्ट में याचिका भी दायर की. राहुल गांधी ने कहा- जैसा कि मैंने कल कहा था, ये अलग-अलग प्रदर्शन नहीं चल रहे हैं.
 
एक ही प्रदर्शन चल रहा है. देश में लाेकतंत्र बर्बाद किया जा रहा है. आंदाेलन एक मिशन के साथ जारी है.
 
आम लाेगाें के अधिकार छीने जा रहे हैं और लाेकतंत्र काे बचाना उनका लक्ष्य है. उन्हाेंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा उनका मिशन है. प्रदर्शनकारियाें ने आराेप लगाया कि नरेंद्र माेदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार देश के लाेकतंत्र काे तबाह कर रहे हैं.
 
शांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में वाेट चाेरी और एसआईआर के खिलाफ 2 अक्टूबर से आंदाेलन शुरू किया गया था, लेकिन सरकार ने इसे कुचल दिया.
 
उन्हाेंने आराेप लगाया कि प्रदर्शनकारियाें पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस चलाई गई. भूषण ने कहा कि आंदाेलन काे राेका नहीं जा सकता, क्याेंकि विराेध प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है.