गार्डन की सुरक्षा एमएसएफ को सौंपी जाए : विनोद मिश्रा

    14-Oct-2026
Total Views |
 
dfaf
मुंबई, 13 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मालाड (पूर्व), कुरार गांव स्थित शारदा बाई गोविंद पवार उद्यान के सार्वजनिक शौचालय में 19 वर्षीय युवक अमन सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लेकर समाजसेवक विनोद मिश्रा ने मुंबई के महापौर और मनपा आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने इस घटना को बीएमसी उद्यान प्रबंधन की गंभीर लापरवाही पर सख्त कदम उठाने की मांग की. पूर्व नगरसेवक मिश्रा ने ज्ञापन में कहा है कि इस पूरे मामले की एसआईटी या पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए्‌‍. मुंबई के 300 से अधिक बीएमसी गार्डन, पार्क और प्ले ग्राउंड की सुरक्षा जो अभी निजी ठेकेदारों के भरोसे है और पूरी तरह फेल साबित हुई है, उसे तुरंत महाराष्ट्र सुरक्षा बल (एमएसएफ/ एमएसएससी) को सौंपा जाए्‌‍. पिछली मनपा में बीजेपी के गट नेता कि इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रशासनिक नियंत्रण मुंबई के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को दिया जाए ताकि पुलिस के साथ सीधा समन्वय बना रहे.