विद्या वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने जीते 11 पदक

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रचा इतिहास, पदक तालिका में राज्य को शीर्ष स्थान पर पहुंचाया

    14-Oct-2026
Total Views |

Sports 
पुणे, 13 अ्नटूबर (आ.प्र.)
विद्या वैली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अमृतसर (बालिका वर्ग) और हैदराबाद (बालक वर्ग) में आयाेजित सीआईएससीई राष्ट्रीय ताइक्वांडाे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है.
 
इन विद्यार्थियाें ने कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर महाराष्ट्र राज्य का नाम राेशन किया और पदक तालिका में राज्य काे शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया। राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने से पहले इन सभी विद्यार्थियाें ने जलगांव में आयाेजित राज्य चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी.
 
प्रतियाेगिता में अनिशा मित्तल, सयूरी घाेरपड़े, दिव्यांका पत्तेबहादुर, अवंतिका खांडेभराड, निया जाेशी, डैनियल प्रिंस और अहान समेल ने स्वर्ण पदक जीते. काशवी बेरी, हाेमी कलाटे और अभिराज तांबे ने रजत और आयुष तन्नीरवार ने कांस्य पदक जीते. इन सभी खिलाड़ियाें ने अपनी-अपनी आयु और भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए, जिसके साथ विद्या वैली स्कूल सर्वाधिक पदक जीतने वाला शीर्ष विद्यालय बन गया.
 
बच्चाें काे खेलकूद के लिए प्राेत्साहित करने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच प्रदान करने में विद्या वैली स्कूल की संस्थापक एवं प्राचार्या नलिनी सेनगुप्ता, ट्रस्टी एवं निदेशक पी.के. सेनगुप्ता और निदेशक एवं बाेर्ड सदस्य इप्सिता राेड्रिगेज का महत्वपूर्ण याेगदान है.