चिंचवड़, 14 अक्टूबर (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) डिवाइन सॉलिटेयर्स के भारतीय सॉलिटेयर महोत्सव-2026 का समापन चिंचवड़ स्थित रांका ज्वेलर्स में बंपर पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ्. महोत्सव के विजेता श्री अमरदीप जिंदे को नई एक्सयूवी 7 एक्सओ कार की चाबियां सौंपी गईं. देशभर के 100 से अधिक शहरों में 200 से अधिक साझेदार आभूषण दुकानों में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य ग्राहकों को सॉलिटेयर की गुणवत्ता, प्रमाणपत्रों और पारदर्शी कीमतों के प्रति जागरूक करना था. इसके तहत ग्राहकों को निश्चित उपहार, साप्ताहिक लकी ड्रॉ और राष्ट्रीय स्तर पर बंपर पुरस्कार जीतने का अवसर मिला. डिवाइन सॉलिटेयर्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक जिग्नेश मेहता ने कहा कि यह पहल ग्राहकों और खुदरा साझेदारों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. रांका ज्वेलर्स, चिंचवड़ के संचालक तेजपाल रांका ने कहा कि डिवाइन सॉलिटेयर्स के साथ साझेदारी से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है. उनके स्टोर से बंपर पुरस्कार विजेता चुना जाना गर्व की बात है. कंपनी 123 मानकों पर आधारित गुणवत्ता गारंटी, मानकीकृत कीमतों और खरीद के बाद मिलने वाले लाभों के जरिए सॉलिटेयर की खरीदारी को अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दे रही है. डिवाइन सॉलिटेयर्स अपने 123- पैरामीटर क्वालिटी गारंटी, मानकीकृत कीमतों और खरीद के बाद ग्राहकों को मिलने वाले लाभों के माध्यम से सॉलिटेयर की खरीदारी को अधिक पारदर्शी बनाने पर फोकस कर रहा है. धनतेरस और त्योहारी खरीदारी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, डिवाइन सॉलिटेयर्स का उद्देश्य विशेष त्योहारी ऑफर्स और ग्राहकों के लिए आकर्षक पहलों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अपनी पहली खास ज्वेलरी खरीद के रूप में सॉलिटेयर अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.