लखीमपर खीरी जा रहा 308 पहियों वाला टक बना मसीबत

    15-Oct-2026
Total Views |

Tyers 
लखीमपुर खीरी, 14 अ्नटूबर (वि.प्र.)
ओडिशा से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहा 308 पहियाें वाला एक विशाल ट्रक इन दिनाें चर्चा का विषय बना हुआ है. भारी मशीनरी लेकर जा रहे इस ट्रक काे उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से गुजरने में करीब 24 घंटे लग गए. इस दाैरान ट्रक काे रास्ता देने के लिए सात पावर स्टेशनाें की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे कई इलाकाें में घंटाें बिजली गुल रही.
 
करीब तीन मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई वाले इस ट्रक काे बस्ती जिले से निकालने के लिए बिजली विभाग काे विशेष व्यवस्था करनी पड़ी. रास्ते में आने वाले बिजली के ताराें काे काटना या हटाना पड़ा. कई स्थानाें पर पेड़ाें की शाखाएं भी हटाई गईं. इस विशाल ट्रक के कारण यातायात जाम की स्थिति भी पैदा हुई.
 
ट्रक काे देखने के लिए बड़ी संख्या में लाेग सड़काें पर जमा हाे गए. करीब 200 टन वजन वाले इस ट्रक काे बस्ती जिले की सीमा पार करने में 24 घंटे लगे.
 
ट्रक पर रखी विशाल मशीन की ऊंचाई लगभग आठ मीटर थी, जाे करीब तीन मंजिला इमारत के बराबर है. बस्ती के पाॅलिटेक्निक चाैराहे से गुजरने में ही ट्रक काे लगभग तीन घंटे लग गए. इस पूरे अभियान के दाैरान बिजली विभाग के दाे एसडीओ, छह जूनियर इंजीनियर, एनएचएआई के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस की टीमें तैनात रहीं.