मध्य रेल के जीएम द्वारा 9 कर्मी संरक्षा पुरस्कारों से सम्मानित

    15-Oct-2026
Total Views |

gfg
मुंबई, 14 अक्टूबर (वि.प्र.)

मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने रेल संचालन को सुरक्षित रखने और अपनी कर्तव्यनिष्ठा से संभावित हादसों को टालने वाले 9 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया. पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक कर्मचारी को एक पदक, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि प्रदान की गई्‌‍. मुंबई मंडल (4 कर्मचारी): राजू किसन राठौड़ (वरिष्ठ रेल प्रबंधक, कल्याण) ने चलती ट्रेन से गिरे घायल यात्री को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई्‌‍. सचिन जी. तलेकर (वरिष्ठ ट्रेन प्रबंधक, पनवेल) ने वैगन का टूटा हुआ साइड बेयरर कप देखकर तत्काल सूचना दी और हादसा टाला. जानू जलमसिंह वाल्वी (टीटीई, दिवा) ने फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा ओएचई तार पर लटका देखकर अधिकारियों को समय पर सतर्क किया. विकास कुमार दास (फिटर-ख, एलटीटी) ने ट्रेन निरीक्षण के दौरान सीबीसी कपलिंग में बारीक दरार पकड़कर बड़ा हादसा रोका. नागपुर मंडल (2 कर्मचारी): धीरज कुमार गुप्ता (प्वाइंट्समैन, चिकनी रोड) ने पटरी पर गिरी दीवार को देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया. अविनाश कुमार (प्वाइंट्समैन, बोरखेड़ी) ने लोड जांच के दौरान वैगन के पहिए को पटरी से ऊपर उठा देखकर दुर्घटना टाली. सोलापुर मंडल (1 कर्मचारी): ए. एम. गुरव (लोको पायलट, सोलापुर) ने प्लेटफॉर्म की पटरी पर रखे लकड़ी के वेज देखकर गाड़ी रोकी और अधिकारियों को अलर्ट किया. भुसावल मंडल (1 कर्मचारी): कैलाश बालू सुरालकर (तकनीशियन-ख, भुसावल) ने एमईएमयू रेक के ट्रैक्शन मोटर में खराबी समय रहते पहचानकर बड़ी तकनीकी विफलता रोकी. पुणे मंडल (1 कर्मचारी) निजाम शेख हसन मियां शेख (कांस्टेबल, दौंड) ने चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरे बुजुर्ग यात्री को खींचकर सुरक्षित बचाया. इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अनूप कुमार अग्रवाल, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.