श्री महालक्ष्मी मंदिर के सामने पुष्पवर्षा के बीच अष्टलक्ष्मी शोभायात्रा संपन्न

    15-Oct-2026
Total Views |
FAEF
सारसबाग, 14 अक्टूबर (आ.प्र.)

 ‌‘आई तुझ्या ग चरणी...‌’ और ‌‘आई गोंधळाला ये...‌’ जैसे गीतों की धुनों पर पुणे के लोगों ने माता माता की जय के नारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ अष्टलक्ष्मी की भव्य रथयात्रा में भाग लिया. श्री महालक्ष्मी मंदिर के सामने हल्दी (भंडारे) और फूलों की वर्षा के साथ निकली इस रथयात्रा में सैकड़ों देवी भक्त सम्मिलित हुए. श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) की ओर से आयोजित सार्वजनिक नवरात्रोत्सव में यह भव्य और दिव्य समारोह संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल, मंदिर की प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल, ट्रस्टी एवं उत्सव प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल, भरत अग्रवाल, एडवोकेट प्रताप परदेशी, प्रवीण चोरबेले और हेमंत अर्नालकर सहित अन्य ट्रस्टियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.वरात्रि के अवसर पर, पहली बार मंगलवार के विशेष और पावन महत्व को ध्यान में रखते हुए मंगलवार (13 अक्टूबर) को एक विविधताओं से भरी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसे लोगों का जबरदस्त और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला. मंदिर के सामने फूलों की वर्षा (पुष्पवृष्टि) करके इस रथयात्रा समारोह का बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया गया. वेिशकर्मा वेिशविद्यालय के पदाधिकारियों, मंदिर के कार्यकर्ताओं तथा राजेश अंबिके और शेखर निवंगुणे के सहयोग से यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.