मध्य प्रदेश में हेड कांस्टेबल के यहां 6 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली

लोकायुक्त पुलिस द्वारा 15 ठिकानों पर छापे के बाद आया से कई गुना ज्यादा संपत्ति का पर्दाफाश : रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसा, मश्किलें बढ़ीं

    15-Oct-2026
Total Views |

MadhyaPradesh 
इंदाैर, 14 अ्नटूबर (वि.प्र.)
मध्य प्रदेश में हेड कांस्टेबल के यहां 6.27 कराेड़ की प्राॅपर्टी मिली.लाेकायुक्त पुलिस द्वारा 15 ठिकानाें पर छापे के बाद आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है. रिश्तेदाराें पर भी शिकंजा कसा है.
 
मध्य प्रदेश में लाेकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रधान आरक्षक फिराेज खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इंदाैर और देवास जिले में बुधवार काे उनके और उनसे जुड़े लाेगाें के 15 ठिकानाें पर छापेमारी की गई. शुरुआती जांच में करीब 6.27 कराेड़ रुपये की संपत्तियाें का पता चला है. लाेकायुक्त के मुताबिक, यह संपत्ति उनकी कुल वैध आय से तीन गुना से भी ज्यादा है. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.
 
प्रधान आरक्षक फिराेज खान (उम्र-48 वर्ष) फिलहाल इंदाैर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में चालक के पद पर तैनात हैं. उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे हैं. साथ ही, पुलिस विभाग में अपनी पदस्थापना का कथित राैब दिखाकर देवास जिले में विवादित जमीनाें की खरीद-फराेख्त में शामिल हैं.शिकायत मिलने के बाद लाेकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.