मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

    15-Oct-2026
Total Views |

Meerut 
मेरठ , 14 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल काे फांसी की सजा सुनाई गई. यह फैसला डिस्ट्र्निट काेर्ट ने सुनाया. निर्णय सुनते ही दाेनाें अदालत में राेने लगे. काेर्ट ने 30 सितंबर काे दाेनाें काे हत्या का दाेषी करार दिया था. प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने पति की हत्या कर दी थी, पूरे देश में यह मामला चर्चित हुआ था.
 
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार सजा सुनाते हुए जज ने कहा- अधर्म के काम पर सजा देना धर्म हाेता है. मुस्कानसाहिल आप दाेनाें ने ही साैरभ की नृशंस हत्या की है. इसलिए माफी स्वीकार नहीं हाेगी. सजा सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल काे वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग से जाेड़ा गया. मुस्कान रस्ताेगी और साहिल फूट-फूटकर राेने लगे.
 
जज ने मुस्कान से पूछा- तुम अपने पति साैरभ राजपूत की हत्या में दाेषी हाे, क्या सजा चाहती हाे? उसने जवाब दिया- मेरी बच्चियाें का ख्याल रखा जाए. फिर वह खामाेश हाे गई. इसके बाद साहिल से यही सवाल पूछा गया, ताे वह चुप रहा. सजा के ऐलान के बाद साैरभ की मां राे पड़ीं.
 
कहा- शांति से न्याय मिल गया. साैरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 काे हुई थी. मुस्कान और साहिल ने सबूत मिटाने के लिए साैरभ के शव काे 5 टुकड़ाें में काटकर नीले ड्रम में भर दिया था. इसके बाद उस पर सीमेंट का घाेल डाल दिया था. मेरठ में किसी महिला काे पहली बार फांसी की सजा दी गई है.
 
हालांकि, मेरठ में फांसी का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 2003 में एक केस में फांसी की सजा सुनाई गई थी. फांसी की सजा मिलने के बाद साहिल और मुस्कान काे लेकर जिला कारागार के भीतर भी व्यवस्था बदल गई है.