चंडीगढ़, 14 अ्नटूबर (वि.प्र.)
पंजाब में बुधवार काे नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले ए्निटविस्ट की हत्या के विराेध में लाेग सड़काें पर उतरे और जमकर ताेड़फाेड़ की. गुस्साए भीड़ ने ताेड़फाेड़ के अलावा आग लगाई, आराेपी के दुकान का सामान बाहर फेेंक दिया. इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आया और आराेपी के घर-मेडिकल स्टाेर पर बुलडाेजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात है. सीएम मान ने कहा-आराेपी पुलिस की गिरफ्त में है, कठाेर सजा दिलाएंगे.
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झाेटा की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. हत्याकांड के विराेध में पंजाब बंद का ऐलान किया गया है, जिसका शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने समर्थन किया है. कमेटी की ओर से एक्स पाेस्ट पर लिखा, शिराेमणि कमेटी ने भाई परविंदर सिंह झाेटा की हत्या के विराेध में पंजाब बंद के आह्वान का पूरा समर्थन किया है.
अवैध निर्माण के बारे में जानकारी मिली थी और उसी के संबंध में कार्रवाई की जा रही है. पंजाब के मानसा में नशा-विराेधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झाेटा की हत्या के बाद विराेध प्रदर्शन तेज हाे गए हैं. प्रदर्शनकारियाें ने 15 अक्टूबर काे पंजाब बंद का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गाैरव यादव के इस्तीफे की मांग की है.
परिवार ने आराेपी की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है. वहीं, बीजेपी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.