अच्छा लोकेशन व किफायती कीमत, घर खरीदारों की प्राथमिकता

टैक्स बेनिफिट मिले तो भविष्य बहुत अच्छा; फिलहाल थोड़ी मंदी, स्थिति सामान्य होने का विश्वास : डॉ. नरेश मित्तल

    15-Oct-2026
Total Views |

Home 
तिलक राेड, 14 अक्टूबर
(आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
अच्छे लाेकेशन और किफायती कीमत पर घर खरीदने काे लाेगाें की प्राथमिकता दिख रही है. काेराेना के बाद लाेगाें की मानसिकता में एक बदलाव यह आया है कि लाेगाें काे बड़ा घर चाहिए, अच्छी साेसायटी चाहिए. बड़ी जगह और भरपूर स्पेस के लिए ग्राहक अच्छे रेट चुकाने काे भी तैयार हैं. वर्तमान में रियल एस्टेट मार्केट में थाेड़ी मंदी है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं टिकेगी.
 
एक बार फिर मार्केट पटरी पर आ जाएगा. इसके लिए सरकार काे भी थाेड़ी पहल करके कुछ रियायतें देनी चाहिए, ताकि रियल एस्टेट मार्केट काे और अंततः ग्राहकाें काे भी अच्छे घर मिल सकें, ऐसा विचार मित्तल ग्रुप के डायरेक्टर डाॅ. नरेश मित्तल ने व्यक्त किया.
 
फिलहाल दशहरा- दिवाली के त्याैहाराें की पृष्ठभूमि में वे ‘आज का आनंद’ से रियल एस्टेट मार्केट की स्थिति और उसके भविष्य के विषय पर चर्चा कर रहे थे. पिछले कुछ महीनाें से जारी युद्ध, पेट्राेल और डीजल काे लेकर बनी अनिश्चितता, निर्माण की बढ़ी हुई लागत और हाेम लाेन की ब्याज दरें इन सभी पहलुओं काे ध्यान में रखते हुए, उन्हाेंने ‘आज का आनंद’ के पाठकाें काे रियल एस्टेट मार्केट के बारे में बहुत ही सरल शब्दाें में जानकारी दी.
 
डाॅ. नरेश मित्तल ने कहा कि आजकल लाेगाें की पसंद अच्छा लाेकेशन हाेता है. घर स्पेशियस और अच्छी जगह पर हाेना चाहिए. इसके अलावा, यदि कीमत भी अच्छी मिल जाए, ताे लाेग उसे खरीद भी लेते हैं. लेकिन वर्तमान में घराें की आपूर्ति (सप्लाई) बहुत अधिक है. यानी, तीन-चार साल पहले मार्केट जैसा था, वैसा अब नहीं है. इसलिए फ्लैट खरीदने में निवेशकाें (इन्वेस्टर्स) की संख्या थाेड़ी कम हाे गई है. पिछले कुछ समय में एक ताे कीमतें अधिक हैं, इसके अलावा सप्लाई भी बहुत ज्यादा हाे गई है. एफएसआई चार-पांच गुना हाेने के कारण सप्लाई एकदम बढ़ गई है और इसका असर अब दिखाई देने लगा है. स्लाे डाऊन की यह स्थिति केवल पुणे में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में है.
 
युद्ध और अन्य कारणाें से निर्माण लागत (कन्स्ट्रक्शन काॅस्ट) बढ़ गई है. जाे लाेग घर खरीदना चाहते हैं, वे कीमतें बढ़ने के कारण थाेड़ा रुककर कीमतें कम हाेने का इंतज़ार कर रहे हैं.