नई दिल्ली, 14 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
छात्राें से बर्बरता करने वालाें काे सजा दिलाकर ही दम लेंगे. यह प्रतिपादन लाेकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. उन्हाेंने बुधवार काे पत्रकार वार्ता में दिल्ली पुलिस द्वारा अत्याचार के शिकार छात्राें काे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दाैरान आंदाेलनकारियाें काे साथ लाए थे, इस वार्ता में एक छात्रा बाेली- पुलिस ने प्राईवेट पार्ट पर मारा, वहीं युवक ने कहा-पुलिस ने गुंडागर्दी की. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा-माेदी-अमित शाह सुन लें, छात्राें की आवाज, दबाई नहीं जा सकती है. ये युवा हिन्दुस्तान की आवाज हैं.
इनकी आवाज काे कुचलने वाले कहीं के नहीं रहेंगे. युवाओं से कहा-दिल्ली पुलिस ने आपकाे पीटा है, वीडियाे बनाकर सबूत रखें, नीचे से ऊपर तक सबकाे सजा दिलाकर ही दम लेंगे.
विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा अदिरा ने दावा किया कि पुलिस की पिटाई से उसके एक कान से सुनने की क्षमता चली गई. एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आराेप लगाया कि पुलिस आरएसएस और भाजपा से जुड़े लाेगाें के कहने पर प्रदर्शनकारियाें काे हिरासत में ले रही थी. राहुल गांधी ने छात्राें से घटनाओं के वीडियाे और दूसरे सबूत सुरक्षित रखने काे कहा.
उन्हाेंने कहा कि इन सबूताें के आधार पर पुलिसकर्मियाें से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तक, जिम्मेदार लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी. राहुल गांधी ने कहा, ‘ये हिंदुस्तान है, अमित शाह जी यहां काेई हिंदू-मुस्लिम नहीं है, इनकी काेई जात नहीं है. आप इस आवाज के सामने खड़े नहीं हाे सकते. स्टूडेंट्स से कहना चाहता हूं्. आप वीडियाे बनाकर रखिए. उन सबूताें काे हम रखेंगे.