खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल, गैस तक सब हुआ महंगा

सितंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39% पर पहुंची

    15-Oct-2026
Total Views |
 
Petrol
नई दिल्ली, 14 अ्नटूबर (वि.प्र./वार्ता)
आम जनता की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बम फूटा है. त्याैहाराें के इस सीजन में आम आदमी काे राहत मिलने की उम्मीदाें काे करारा झटका लगा है. खानेपीने की चीजाें, पेट्राेल-डीजल, बिजली और फैक्ट्रियाें में बनने वाले सामानाें की कीमतें बढ़ने से सितंबर में थाेक महंगाई दर छलांग लगाकर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है. यह आंकड़ा इसलिए डराने वाला है क्याेंकि महज एक महीने पहले, यानी अगस्त में यह 9.92 प्रतिशत पर था. वाणिज्य एवं उद्याेग मंत्रालय द्वारा बुधवार काे जारी सरकारी आंकड़ाें ने इस बात पर मुहर लगा दी है.
 
सबसे ज्यादा मार आम आदमी की रसाेई पर पड़ी है. खाने-पीने की चीजाें की महंगाई दर अगस्त के 7.05 फीसदी से उछलकर सितंबर में 8.66 प्रतिशत हाे गई है. सब्जियां, दालें और राेजमर्रा के राशन के दाम आसमान छू रहे हैं. हालात सिर्फ थाेक बाजार तक सीमित नहीं हैं, इस हफ्ते की शुरुआत में आए खुदरा महंगाई के आंकड़ाें ने भी आम जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं. खुदरा महंगाई दर भी 23 महीने के रिकाॅर्ड स्तर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है. इस बार की महंगाई ने एक नया रिकाॅर्ड बनाया है. फैक्ट्रियाें में बनने वाले सामान की थाेक महंगाई दर बढ़कर 9.76 प्रतिशत के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है.